आज हम आपको हांडी पनीर रेसिपी (Handi Paneer Recipe) बता रहे है। पनीर की यह मसालेदार डिश काफी स्वादिष्ठ है जिसे खाये बिना कोई नहीं रह सकता। इसमें साबुत मसालों के साथ प्याज और टमाटर का इस्तेमाल किया गया है। आप पनीर की इस सब्जी को गर्मागर्म परांठों के साथ लंच या फिर डिनर में फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
Handi Paneer Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
हांडी पनीर की सामग्री – Ingredients for Handi Paneer |
|
200 gms पनीर | 2 अदरक, कद्दूकस |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर | 1 टमाटर |
1/2 कप पानी | 2 टहनी हरा धनिया |
2 चुटकी कालीमिर्च | 4 टेबल स्पून रिफाइंड तेल |
3 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप दही, फेंटा हुआ |
हांडी पनीर बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक हांडी में तेल गर्म करके इसमें प्याज को मीडियम आंच पर फ्राई कर लें, फिर जब प्याज फ्राई हो जाए तब आंच धीमी कर दीजियें। अब इसमें दो अदरक के टुकड़े कददूकस करके डाले और साथ ही लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। |
Step 2: अब हरी मिर्च और कटा हुआ टमाटर डालें और फिर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पका लें। |
Step 3: अब आधा कप दही डालकर इसे ड्राई होने तक पका लें, अब नमक डालने से पहले इसमें आधा कप पानी डालकर एक उबाल आने तक पका लें। |
Step 4: अब इसमें मलाई पनीर और हरा धनिया डालकर मसाला ड्राई होने तक पका लें। |
Step 5: अब इसमें कालीमिर्च डालकर इसे आंच से उतार लिजिएं। अब इसे एक बाउल में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे सर्व कीजिएं। |
Key Ingredients:अदरक, पनीर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, टमाटर, गरम मसाला पाउडर, हरा धनिया, पानी, रिफाइंड तेल, कालीमिर्च, दही, प्याज |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Handi Paneer Recipe in Hindi with your friends.