आज हम आपको एगलेस रेड वेलवेट चीजकेक ब्राउनी रेसिपी (Eggless Red Velvet Cheesecake Brownie Recipe) बता रहे है। आपको तीन चीजों रेड वेलवेट केक, चीजकेक और स्वादिष्ट ब्राउनी का एक साथ शानदार स्वाद मिलता है। यह एक काफी अच्छा कॉम्बिनेशन है।
Eggless Red Velvet Cheesecake Brownie Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 9 |
तैयारी का समय: 40 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 20 मिनट |
एगलेस रेड वेलवेट चीजकेक ब्राउनी की सामग्री – Ingredients for Eggless Red Velvet Cheesecake Brownie |
|
130 ग्राम मैदा | 3 टेबल स्पून कोको पाउडर |
40 ग्राम डार्क चॉकलेट | 45 ग्राम मक्खन |
100 ग्राम कैस्टर शुगर | 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर |
100 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क | एक चुटकी नमक |
1 टी स्पून वेनिला एसेंस | 80 ml (मिली.) दूध |
1 टी स्पून रेड जेल कलर | |
क्रीम चीज स्वीलर के लिए: | |
100 ग्राम क्रीम चीज | 25 ग्राम पाउडर चीनी |
1 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर | 1 टेबल स्पून दूध |
1/2 टी स्पून वेनिला एसेंस |
एगलेस रेड वेलवेट चीजकेक ब्राउनी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक 9.9 “स्क्वायर केक टिन को ग्रीस करके डस्ट कर लें और फिर इसे बटर पेपर के साथ लाइन कर लें। |
2: फिर ओवन को 170 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट कर लिजिएं। |
3: अब कमरे के तापमान क्रीम चीज लेकर पाउडर चीनी डालकर अच्छी तरह से क्रीम के जैसे मिला लें। फिर इसमें वनीला एसेंस मिला लें। |
4: फिर दूध में कॉर्न फ्लोर को घोलकर इसे समान बैटर में मिलाकर एक पाइपिंग बैग में भरकर एक तरफ रख दीजिये। |
5: अब एक दूसरे बाउल में कोको पाउडर, मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर एक साथ मिला लें ( अगर अनसाल्टेड मक्खन का उपयोग कर रहे हैं)। |
6: फिर डार्क चॉकलेट और मक्खन को एक साथ मिला लें। फिर एक अन्य बाउल में एक क्रीमी टेक्सचर पाने के लिए कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी को (हैंड बीटर के साथ) मिलाकर इसमें पिघली हुई चॉकलेट और मक्खन डालकर सिर्फ एक मिनट के लिए मिलाएं। |
7: अब रेड जैल कलर और वेनिला एसेंस डालें। फिर इस सूखी सामग्री को तीन भागों में दूध के साथ गीले मिश्रण में डालें और अगर जरूरत हो तो और रंग डालें। |
8: फिर इस बैटर को टिन में डालकर ऊपर क्रीम चीज़ बैटर डालकर टूथपिक का इस्तेमाल करके इस पर घुमाव वाली लाइनें बना लें। फिर 170 डिग्री सेल्सियस 25-30 मिनट के लिए पर बेक कर लें। अब जब ब्राउनी पूरी तरह से ठंडी हो जाए तब चकोर हिस्सों में काटकर सर्व करें। |
Key Ingredients:कोको पाउडर, मैदा, मक्खन, डार्क चॉकलेट, बेकिंग पाउडर, कैस्टर शुगर, नमक, कंडेंस्ड मिल्क, क्रीम चीज, रेड जेल कलर, कॉर्न फ्लोर, पाउडर चीनी, वेनिला एसेंस, दूध |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Eggless Red Velvet Cheesecake Brownie Recipe in Hindi with your friends.