आज हम आपको रोस्टेड बैंगन की डिप रेसिपी (Roasted Aubergine Dip Recipe) बता रहे है। इस डिप में आपको काफी सारे फ्लेवर्स मिलेंगे। इस डिप की रेसिपी भी काफी आसान है, आप इसे केवल 25 मिनट में तैयार करके अपने फेवरेट सैलेड या स्टार्टर के साथ सर्व कर सकते हैं।
Roasted Aubergine Dip Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
रोस्टेड बैंगन की डिप की सामग्री – Ingredients for Roasted Aubergine Dip |
|
| 1 प्याज, बारीक कटा हुआ | 3 लहसुन की कलियां, बारीक कटा हुआ |
| 1 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ | जैतून का तेल |
| 1 बैंगन, रोस्टेड | 1 टी स्पून साबुत धनिया |
| 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 नींबू |
| हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 100 ग्राम दही |
| 1 खीरा | स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च |
रोस्टेड बैंगन की डिप बनाने की विधि |
| Step 1: सबसे पहले एक पैन 6 छोटे चम्मच जैतून का तेल को गर्म करके प्याज, हरी मिर्च, नमक और लहसुन डालें। |
| Step 2: फिर एक रोस्टेड बैंगन लें और और इसका छिलका उतारकर काट लें। |
| Step 3: अब पैन में बैंगन, नमक और साबुत धनिया डालें। |
| Step 4: फिर इसे फॉर्क काटे से मैश कर लें। |
| Step 5: अब इसमें लाल मिर्च डालकर कुछ देर के लिए पका लें। |
| Step 6: अब इसमें आधा नींबू का रस डाल दें और फिर इसे ठंडा होने दीजिये। |
| Step 7: फिर एक बाउल में दही और हरा धनिया लेकर अच्छे से मिक्स कर लें। |
| Step 8: अब इसमें बैंगन का मिश्रण डालकर अच्छे से मिला लें। |
| Step 9: अब एक खीरे को छीलकर इसके बीज निकाल लिजिएं। |
| Step 10: अंत में खीरे की इस बोट में बैंगन की डिप भरकर सर्व करें। |
Key Ingredients:लहसुन की कलियां, प्याज, जैतून का तेल, हरी मिर्च, साबुत धनिया, बैंगन, नींबू, लाल मिर्च पाउडर, दही, हरा धनिया, नमक, खीरा, कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Roasted Aubergine Dip Recipe in Hindi with your friends.

