आज हम आपको मुगलई आलू रेसिपी (Mughlai Aloo Recipe) बता रहे है। यह एक बढ़िया वेजिटेरियन रेसिपी है, आप इसे डिनर के लिए बना सकते हैं। इसमें आलू को खुशबूदार मसालों से बनी ग्रेवी में डालकर बनाया जाता है।
Mughlai Aloo Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
मुगलई आलू की सामग्री – Ingredients for Mughlai Aloo |
|
10-12 छोटे आलू | 2 छोटा प्याज |
3/4 कप दही | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून जीरा पाउडर | 1 टी स्पून मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 2 टेबल स्पून फ्रेश क्रीम |
1/2 टी स्पून चीनी | 3 टेबल स्पून घी |
स्वादानुसार नमक | 2-3 लौंग |
2-3 टी स्पून खसखस | 1/2 टी स्पून अदरक का पेस्ट |
2 इलायची | 2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
मुगलई आलू बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बेबी पोटैटो को छील कर अच्छे से धोकर, इन्हें ठंडे पानी में भिगो दीजिये। |
2: फिर 10 मिनट के बाद आलू का पानी निकालकर कांटे की मदद से चारों तरफ से छेद करें। फिर आलू में दही और नमक डालकर कुछ देर के लिए साइड सेट करें। |
3: अब एक पैन में घी गर्म करके प्याज डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक भून लें। |
4: फिर पिसा हुआ पेस्ट डालकर एक मिनट के लिए भून लें। |
5: अब धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और मिर्च पाउडर समेत सारे मसाले डालकर दो मिनट तक चलाएं। |
6: फिर आलू का मिश्रण और अपनी मनचाही स्थिरता के अनुसार पानी डाले। |
7: अंत में क्रीम, हरे धनिये और भुने हुए काजू से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, छोटे आलू, धनिया पाउडर, दही, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, फ्रेश क्रीम, हल्दी पाउडर, घी, चीनी, लौंग, नमक, अदरक का पेस्ट, खसखस, हरी मिर्च, इलायची |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mughlai Aloo Recipe in Hindi with your friends.