आज हम आपको मिट्ठी कोकी रेसिपी (Meethi Koki Recipe) बता रहे है। यह सिंधी ट्रीट खाने में काफी स्वादिष्ट है। कोकी एक फलैटब्रेड है, इसे बस मुठ्ठीभर सामग्री से बनाकर चटनी, अचार या करी के साथ सर्व कर सकते है।
Meethi Koki Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
मिट्ठी कोकी की सामग्री – Ingredients for Meethi Koki |
|
2 कप गेहूं का आटा | 1 टेबल स्पून चीनी |
3 टी स्पून इलायची पाउडर | 2 टेबल स्पून मक्खन / घी |
पानी (आवश्यकतानुसार) |
मिट्ठी कोकी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चीनी की चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी, इलायची पाउडर और एक कप पानी मिलाकर उबलने दें। |
2: इसे चीनी के पूरी तरह से घूलने तक पकाएं। यह न तो बहुत मोटी होनी चाहिए और न ही बहुत पतली होनी चाहिए। चाशनी को 10 मिनट के लिए ठंडा होने दीजिये। |
3: फिर इस बीच गेहूं के आटे में घी और पानी मिलाकर एक सख्त आटा बना लें। |
4: फिर ठंडा किया हुआ चाशनी लेकर इसे धीरे-धीरे आटे के ऊपर डालकर फिर से मिला लें। फिर इसे लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें। |
5: अब 15 मिनट के बाद आटे को समान भागों में विभाजित करके हर बॉल से रोल करें और चपातियों की तरह चपटा कर लें। |
6: फिर एक तवे पर थोड़ा घी गर्म करके दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लिजिएं। |
7: अंत में अचार, चटनी या करी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:चीनी, गेहूं का आटा, मक्खन / घी, इलायची पाउडर, पानी (आवश्यकतानुसार) |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Meethi Koki Recipe in Hindi with your friends.