आज हम आपको अंजीर की चटनी रेसिपी (Fig Chutney Recipe) बता रहे है। आप अक्सर धनिये और पुदीने की चटनी तो बनाते हैं, आप अगर एक अलग चटनी का चखना चाहते हैं तो अंजीर की चटनी को बना कर ट्राई कर सकते है। आपको इसमें वाइट विनेगर, माल्ट, लहसुन और मिर्च का काफी अच्छा स्वाद मिलेगा।
Fig Chutney Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
अंजीर की चटनी की सामग्री – Ingredients for Fig Chutney |
|
2 टेबल स्पून सूरजमुखी या फिर वनपति तेल | 1 प्याज, बारीक कटा हुआ |
2-3 लहसुन की कलियां, टुकड़ों में कटा हुआ | 500 ड्राई अंजीर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून चीनी | 4 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
4 टेबल स्पून माल्ट विनेगर | 4 टेबल स्पून वाइट विनेगर |
अंजीर की चटनी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कर लें। |
2: फिर इसमें लहसुन और प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करके एक तरफ रख दीजिये। |
3: अब ब्लेंडर में फ्राइड लहसुन और प्याज के साथ अंजीर और बाकी बची हुई सामग्री डालकर पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लिजिएं। |
4: फिर इसे सर्व करने से पहले 30 मिनट के लिए ठंडा कर लिजिएं। |
5: नोट: आप इस चटनी को फ्रिज मे एक नॉन मेटैलिक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करने एक महीने के लिए रख सकते हैं। |
Key Ingredients:प्याज, सूरजमुखी या फिर वनपति तेल, ड्राई अंजीर, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, चीनी, वाइट विनेगर, माल्ट विनेगर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Fig Chutney Recipe in Hindi with your friends.