आज हम आपको कुलचा रेसिपी (Kulcha Recipe) बता रहे है। कुलचे को चने के साथ सर्व करते है, यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते है। एक फूला हुआ और स्वादिष्ट कुलचा मैदे और खट्टी दही से बनाया जाता है।
Kulcha Recipe
पकाने का समय: 2 घंटे |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 2 घंटे 10 मिनट |
कुलचा की सामग्री – Ingredients for Kulcha |
|
2 कप मैदा | 1 टी स्पून यीस्ट |
1/2 टी स्पून चीनी | 1/2 टी स्पून नमक |
1 टी स्पून तेल | 1/2 कप खट्टी दही |
आटा गूंथने के लिए पानी | ग्रीस बेकिंग ट्रे |
कुलचा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आधा कप गर्म पानी में चीनी घोलकर इसमें यीस्ट डालें। |
फिर इसे एक जगह पर रख दें जिससे यह फूल जाए। |
2: अब जब यह फूल जाए तब मैदे में तेल, नमक, दही और यीस्ट मिश्रण डालकर मिलाकर इसे गुनगुने पानी से गूंधकर एक जगह पर गीले कपड़े से ढककर रख दीजिये। |
3: थोड़ी देर आप देखेंगे आटा फूलकर दुगना हो गया है, अब इसमें दोबारा मुक्कियां लगाकर फिर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिये। |
4: फिर जब यह दोबारा फूल जाए तब इसमें से थोड़ा आटा लेकर लोई बनाकर इसे आधे घंटे के छोड़ दीजिये। |
5: अब ओवन को 400 F-204 C पर प्रीहीट कर लें। |
6: फिर लोई को पतला बेलकर कुलचे को बेकिंग ट्रे में लगा लें। |
7: अब इसे प्रीहीट ओवन में 5 से 7 मिनट के लिए बेक करके गर्मागर्म कुलचे सर्व करें। |
Key Ingredients:यीस्ट, मैदा, नमक, चीनी, खट्टी दही, तेल, पानी |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kulcha Recipe in Hindi with your friends.