आज हम आपको ग्रीन करी चिकन रेसिपी (Green Curry Chicken Recipe) बता रहे है। इसमें चिकन, ऑबर्जिन और मशरूम को ताज़ी बनी हरी करी पेस्ट और वेजिटेबल स्टॉक में पकाया जाता है।
Green Curry Chicken Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 3 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
ग्रीन करी चिकन की सामग्री – Ingredients for Green Curry Chicken |
|
करी पेस्ट के लिए: | |
1 टेबल स्पून लेमन ग्रास, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून पिसी हुई काली मिर्च |
1 टेबल स्पून धनिया जड़ | 2 टेबल स्पून प्याज़ , टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टेबल स्पून लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ | 10 छोटा हरी मिर्च |
1 टी स्पून पिसा हुआ जीरा | 1 टी स्पून धनिया के बीज |
1 टी स्पून गलांगल | 1 टी स्पून काफिर नीबू का छिलका |
वेजिटेबल स्टॉक के लिए: | |
5 कप पानी | 1 मीडियम प्याज (चौथाई) |
2 गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 सेलेरी स्टॉक्स, टुकड़ों में कटा हुआ |
3-4 धनिया के तने और जड़ें | 1 टी स्पून साबुत काली मिर्च |
ग्रीन करी के लिए: | |
3 टेबल स्पून हरी करी पेस्ट | 3 कप नारियल का दूध |
1/2 कप ऑबर्जिन , टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप हरा बैंगन (टुकड़ों में कटा हुआ) |
1 कप बटन मशरूम | 1 कप बोक चॉय (चीनी गोभी) |
400 ग्राम बोनलेस चिकन | 1/2 कप वेजिटेबल स्टॉक |
5-6 टी स्पून कॉर्नफ्लोर | 1 टेबल स्पून चीनी |
2 लेमन ग्रास स्टिक | 4-5 काफिर नीबू के पत्ते, , टुकड़ों में कटा हुआ |
4-5 छोटी लाल या हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 15 थाई बैजल लीव्ज |
ग्रीन करी चिकन बनाने की विधि |
1: सबसे पहले करी पेस्ट की सारी सामग्री को एक ओखली डालकर एक नरम पेस्ट बनने तक एक साथ मिलाएं। |
2: अब तेल गर्म करके करी पेस्ट डालकर थोड़ी देर चलाएं और फिर नारियल का दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
3: फिर बारी-बारी से ऑबर्जिन, मशरूम और चिकन के टुकड़े डालते हुए लगातार हिलाते रहें। |
4: अब एक और बड़े पैन में, सभी वेजिटेबल स्टॉक सामग्री को एक साथ उबालें और लगभग आधा होने तक उबाल लें। अब करी पेस्ट में शुगर और वेजिटेबल स्टॉक डालकर मिलाएं और इसमें गाढ़ेपन के लिए कॉर्नफ्लोर डालकर मिलाएं। |
5: फिर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं और फिर इसमें लेमन ग्रास और काफिर लाइम के पत्ते मिलाएं। |
6: चिकन के पक जाने के बाद बारीक़ कटी मिर्च और बैजल लीव्ज डालकर मिलाएं, इस एक बाउल में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:पिसी हुई काली मिर्च, लेमन ग्रास, प्याज़, धनिया जड़, हरी मिर्च, लहसुन, धनिया के बीज, पिसा हुआ जीरा, काफिर नीबू का छिलका, गलांगल, वेजिटेबल स्टॉक के लिए:, प्याज (चौथाई), पानी, सेलेरी स्टॉक्स, गाजर, धनिया के तने और जड़ें, हरी करी पेस्ट, साबुत काली मिर्च, ऑबर्जिन, नारियल का दूध, बटन मशरूम, बोक चॉय (चीनी गोभी), हरा बैंगन (टुकड़ों में कटा हुआ), वेजिटेबल स्टॉक, बोनलेस चिकन, चीनी, कॉर्नफ्लोर, काफिर नीबू के पत्ते, लेमन ग्रास स्टिक, थाई बैजल लीव्ज, छोटी लाल या हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Green Curry Chicken Recipe in Hindi with your friends.