आज हम आपको बैम्बू बिरयानी रेसिपी (Bamboo Biryani Recipe) बता रहे है। यह बिरयानी बांस के अंदर बनाई जाती है। इसमें चावल को मीट और ऑथेंटिक मसाले डालकर परफेक्शन के साथ पकाते है। इसका शानदार स्वाद हर किसी को अच्छा लगेगा। आप इस टेस्टी बिरयानी को रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।
Bamboo Biryani Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 30 मिनट |
बैम्बू बिरयानी की सामग्री – Ingredients for Bamboo Biryani |
|
500 gms चिकन | 2 टेबल स्पून नमक |
1 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1/2 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून बिरयानी मसाला |
2 इंच टुकड़े अदरक | 10 लहसुन की कलियां |
हरा धनिया | पुदीने के पत्ते |
दही | 2 कप बासमती चावल |
4 टी स्पून घी/तेल | साबुत मसाले |
केसर का पानी | प्याज , तला हुआ |
बैम्बू बिरयानी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में चिकन निकाल लिजिएं। फिर इसमें सभी साबुत मासले, हल्दी पाउडर, नमक, बिरयानी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, फ्राइड प्याज, हरा धनिया, तेल और पुदीने के पत्ते डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे एक घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दें। |
चावल को मैरीनेट करें: |
1: पहले एक मिक्सिंग बाउल में कच्चे चावल लिजिएं। |
2: फिर इसमें नमक, तेल, अदरक लहसुन का पेस्ट, साबुत मसाले, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, प्याज, बिरयानी मसाला, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें। |
3: अब इन्हे भी एक घंटे के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
असेम्बलिंग: |
1: पहले एक बांस की सारी धूल निकाल कर अच्छी तरह साफ़ कर लें। |
2: अब इसके अंदर थोड़ा तेल लगाकर इसको चिकना करें। |
3: फिर पहले 2 छोटे चम्मच चिकन का मिश्रण रखें और फिर इसमें 4 से 5 चम्मच चावल का मिश्रण डालें। आप इसी प्रक्रिया को दोबारा से दोहराएं। |
4: अब 1 ¼ कप पानी इसमें डालें। यह पानी बॉटम में चला जाएगा। |
5: अब बांस को एल्यूमिनियम फॉइल से कवर कर दीजिये। |
बांस में बिरयानी बनाने के लिए: |
1: पहले आग जलाकर उस पर बांस को रखें। |
2: फिर इसे 30 से 35 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिये और इसे बीच में पलटते रहें। |
3: अब इसे इसके बाद आंच से हटाकर 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दीजिये। |
4: अंत में इसे गर्मागर्म केले के पत्ते पर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नमक, चिकन, हल्दी पाउडर, कालीमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला, जीरा, लहसुन की कलियां, अदरक, पुदीने के पत्ते, हरा धनिया, बासमती चावल, दही, साबुत मसाले, घी/तेल, प्याज, केसर का पानी |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bamboo Biryani Recipe in Hindi with your friends.