आज हम आपको चमन मेथी मलाई रेसिपी (Chaman Methi Malai Recipe) बता रहे है। यह एक मुंह में पानी ला देने वाली बढ़िया डिश है, इसे मेथी, पनीर, काजू, बटर क्रीम और मसाले के साथ तैयार किया जाता है। यह डिनर पार्टी के लिए एकदम बढ़िया रेसिपी है।
Chaman Methi Malai Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
चमन मेथी मलाई की सामग्री – Ingredients for Chaman Methi Malai |
|
50 ग्राम काजू | 50 ग्राम मगज (कस्तूरी के बीज) |
2 प्याज | 5 हरी मिर्च |
10 ग्राम अदरक | 10 ग्राम लहसुन |
2 टी स्पून कसूरी मेथी सूखी | 100 ml (मिली.) क्रीम |
200 ग्राम पनीर | 30 ग्राम मक्खन |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून चीनी |
एक चुटकी हल्दी | एक चुटकी हरी इलाइची पाउडर |
एक चुटकी सफेद मिर्च पाउडर |
चमन मेथी मलाई बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक हांडी में कटे हुए प्याज, मगज और काजू को 10-15 मिनट तक उबाल लें। उबलने के बाद इनका पेस्ट बनाकर छान लें। |
2: फिर एक पैन में मक्खन गर्म करके अदरक लहसुन का पेस्ट सुगंध आने तक कुछ मिनट भूनें। अब सूखी कसूरी मेथी की पत्तियां डालकर एक मिनट के लिए भूनें, फिर कटी हुई हरी मिर्च और काजू मगज पेस्ट डालकर इसे और 10-15 मिनट तक पकाएं। |
3: फिर इसमें इच्छानुसार दूध या पानी डालें। |
4: फिर सीजनिंग (नमक, चीनी, सफेद मिर्च, इलाची और हल्दी) डालकर इसे और 1-2 मिनट तक पकाएं। |
5: अब क्रीम और पनीर क्यूब्स डालें। |
6: फिर इस सब्जी को जूलियन्स अदरक और हरी मिर्च से गार्निश कर लें। |
7: अंत में बटर नान के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मगज (कस्तूरी के बीज), काजू, हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक, क्रीम, कसूरी मेथी सूखी, मक्खन, पनीर, चीनी, नमक, हरी इलाइची पाउडर, हल्दी, सफेद मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chaman Methi Malai Recipe in Hindi with your friends.