आज हम आपको चिकन 555 रेसिपी (Chicken 555 Recipe) बता रहे है। यह चिकन की काफी स्वादिष्ट रेसिपी है, आप इसे वीकेंड पर बना सकते हैं। इस यम्मी और स्पाइसी चिकन को बनाना काफी आसान है।
Chicken 555 Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
चिकन 555 की सामग्री – Ingredients for Chicken 555 |
|
500 ग्राम चिकन स्ट्रिप्स | 4 हरी मिर्च |
1 अंडा | 1 बड़ा प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टेबल स्पून चावल का आटा | 2 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1/2 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | स्वादानुसार नमक |
चिकन 555 बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चावल का आटा, अंडे, नमक, कॉर्नफ्लोर, फूड कलर सहित हरी मिर्च को छोड़कर सारे मसालों के मिश्रण में चिकन के टुकड़ों को मिलाकर कम से कम आधे घंटे के लिए अलग रख दें। |
2: अब इस बीच हरी मिर्च और प्याज के स्लाइस को तब तक भूनें जब तक कि इनका रंग न बदल जाए। फिर एक बाउल में निकाल लिजिएं। |
3: फिर मैरीनेट किए हुए चिकन के टुकड़ों को डीप फ्राई कर लें और इन्हे हरी मिर्च और प्याज के बाउल में मिलाकर ऊपर से नींबू का रस छिड़कें और अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:हरी मिर्च, चिकन स्ट्रिप्स, प्याज, अंडा, कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chicken 555 Recipe in Hindi with your friends.