आज हम आपको मशरूम कटलेट्स रेसिपी (Mushroom Cutlets Recipe) बता रहे है। मशरूम कटलेट्स एक काफी अच्छी कटलेट रेसिपी है, जिसमें आलू, मशरूम और मसाले से कटलेट्स बनाये जाते हैं। फिर इन्हें अंडे में डिप करके ब्रेड क्रम्बस में लपेटकर डीप फ्राई करते है। बरसात और सर्दी के मौसम के लिए काफी बढ़िया स्नैक्स रेसिपी है।
Mushroom Cutlets Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
मशरूम कटलेट्स की सामग्री – Ingredients for Mushroom Cutlets |
|
400 gms मशरूम ( पोंछकर साफ करके काट लें) | 1 कप प्याज, कटा हुआ |
2 टेबल स्पून तेल | 1 टी स्पून जीरा |
2 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ | 1 कप आलू (उबालकर मैश किए हुए) |
2 टी स्पून धनिया पाउडर | 2 टी स्पून आमचूर |
1 1/2 टी स्पून नमक | 2 टी स्पून हरी मिर्च |
2 अंडे | 1/2 कप मैदा |
(कटलेट्स की कोटिंग के लिए) ड्राई ब्रेड क्रम्बस | तेल |
मशरूम कटलेट्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके इसमें अदरक और जीरा डालें। |
2: फिर इसे हल्का सा फ्राई करके इसमें मशरूम डालकर इसे तेज आंच पर पकाएं जिससे इसका सारा मॉइश्चर सूख जाए। |
3: अब इसमें आमचूर, धनिया, हरी मिर्च और नमक डालकर कुछ देर भूनकर आंच बंद कर दीजिये। |
4: फिर जब यह ठंडा हो जाएं तब इसमें आलू डालकर मिला लें। |
5: अब इससे ओवल शेप के कटलेट्स तैयार कर लिजिएं। |
6: अब इन पर मैदा छिड़के, फिर इसके बाद अंडे में डीप कर लें। |
7: फिर इसे क्रम्बस में कोट कर लें। |
8: अब एक बार फिर से अंडे में कटलेट्स को डीप करें और अब क्रम्बस लगाएं। |
9: अब कटलेट्स को गोल्डन कलर आने तक डीप फ्राई कर लें और अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, मशरूम ( पोंछकर साफ करके काट लें), जीरा, तेल, आलू (उबालकर मैश किए हुए), अदरक, आमचूर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, नमक, मैदा, अंडे, तेल, ड्राई ब्रेड क्रम्बस |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mushroom Cutlets Recipe in Hindi with your friends.