आज हम आपको ब्रेड लजानिया रेसिपी (Bread Lasagna Recipe) बता रहे है। आपकी इटैलियन फूड क्रेविंग के लिए यह ब्रेड लजानिया रेसिपी एकदम बढ़िया है। इतना ही नहीं! आपको इसके लिए बस पेंट्री में उपलब्ध सामग्री से थोड़ी ही चीजों की जरूरत है और आप इस स्वादिष्ट डिश को बना सकते हैं।
Bread Lasagna Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
ब्रेड लजानिया की सामग्री – Ingredients for Bread Lasagna |
|
4-5 ब्रेड स्लाइस | 2 टेबल स्पून कॉर्न |
1/2 कप ब्रॉकली | 1/2 कप शिमला मिर्च |
1 कप टमाटर | 1/2 कप प्याज |
1 टेबल स्पून चिली सॉस | 1 टी स्पून चिली फ्लेक्स |
1 टी स्पून मिक्स हर्ब्स | स्वादानुसार नमक |
2 टेबल स्पून व्हाइट सॉस | 2 टेबल स्पून रेड सॉस |
1 कप चीज, कद्दूकस | 1 तेज पत्ता |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून कालीमिर्च |
ब्रेड लजानिया बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके तेज पत्ता, कटा हुआ लहसुन और काली मिर्च डालें। |
2: फिर उन्हें चटकने दें। अब एक बार हो जाने पर कटा हुआ प्याज, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अन्य इटैलियन सीज़निंग या मिक्स हर्ब डालें। |
3: अब पक जाने के बाद इसे एक ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें और फिर इसमें टोमैटो केचप और चिली सॉस डालें। |
4: अब ब्रेड के 3-4 स्लाइस लेकर बेलन की मदद से बेल लें। फिर इसे एक तरफ रख दीजिये। |
5: फिर इस बीच कुछ सब्जियों को फ्राई कर लिजिएं। |
6: अब एक बड़े कंटेनर में तैयार रेड सॉस और व्हाइट सॉस डालकर मिक्स करें। फिर कुछ ब्रेड में लेकर ब्रेड के ऊपर सॉस फैलाना दोहराएं। |
7: अब एक बार हो जाने के बाद, सब्जियां रखकर इसके बाद बड़ी मात्रा में चीज डाले। |
8: फिर उसके बाद, दोनों सॉस को फिर से फैलाएं और और चीज डालें, अब इसे 180 डिग्री पर ओवन के अंदर लगभग 10-12 मिनट के लिए रख के पकाएं। |
9: लिजिएं आपका इटैलियन व्यंजन सर्व करने के लिए तैयार है। |
Key Ingredients:कॉर्न, ब्रेड स्लाइस, शिमला मिर्च, ब्रॉकली, प्याज, टमाटर, चिली फ्लेक्स, चिली सॉस, नमक, मिक्स हर्ब्स, रेड सॉस, व्हाइट सॉस, तेज पत्ता, चीज, लाल मिर्च पाउडर, कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bread Lasagna Recipe in Hindi with your friends.