आज हम आपको पालक दाल खिचड़ी रेसिपी (Palak Dal Khichdi Recipe) बता रहे है। पालक दाल की खिचड़ी को आप फटाफट बना सकते है। यह खाने में काफी स्वादिष्ठ और काफी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आप कभी भी इस खिचड़ी को बनाकर खा सकता है, इस खिचड़ी में प्रोटीन और कार्बोहाईड्रेड का अच्छा पोषण मिलेगा। इस खिचड़ी को पालक और दाल, कढ़ीपत्ता, लाल मिर्च डालकर बनाया जाता है।
Palak Dal Khichdi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
पालक दाल खिचड़ी की सामग्री – Ingredients for Palak Dal Khichdi |
|
1 कप पालक | 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टमाटर , टुकड़ों में कटा हुआ | 1 1/2 कप चावल |
1 कप दाल | 1 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून सरसों के दाने | 1 हल्दी पाउडर |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
5-6 कढ़ीपत्ता | 1 टी स्पून घी |
हरी मिर्च | 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
एक गिलास पानी |
पालक दाल खिचड़ी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले चावल को 15 मिनट के लिए भिगो दीजिये और फिर दाल को 2 से 3 बार धो लिजिएं। |
Step 2: अब एक प्रेशर कूकर लेकर इसमें तेल डालें। फिर जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें जीरा, सरसों के दाने, ताजा बना अदरक लहसुन का पेस्ट, कढ़ीपत्ता डालकर अच्छी तरह भून लें। |
Step 3: अब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर और प्याज, स्वादानुसार हरी मिर्च डालें और पकने दीजिये। फिर इसमें धनिया, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर भूनें। आप इसमें अपने हिसाब से नमक डालें। |
Step 4: फिर चावल और दाल डालें और साथ ही इसमें एक गिलास पानी भी डाल दें। अब इसे 2 मिनट पकाने के बाद ताजी कटी पालक डालकर प्रेशर कूकर को बंद कर दीजिये। इसे अब 10 से 12 मिनट पकने दीजिये। |
Step 5: फिर 2 सीटी के बाद पालक खिचड़ी में देसी घी डालकर सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, पालक, चावल, टमाटर, जीरा, दाल, हल्दी पाउडर, सरसों के दाने, लाल मिर्च पाउडर, नमक, घी, कढ़ीपत्ता, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, पानी |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Palak Dal Khichdi Recipe in Hindi with your friends.