आज हम आपको छोलिया पनीर रसेदार रेसिपी (Chholia Paneer Rasedaar Recipe) बता रहे है। पनीर से काफी तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं और हम आज आपको पनीर से बनने वाली एक लाजवाब रेसिपी बता रहे हैं। छोलिया पनीर एक काफी अच्छी डिश है, इसे खुशबूदार मसालों, खोया, छोलिया, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर बनाया जाता है। इसे बिना लहसुन-प्याज के तैयार किया गया है।
Chholia Paneer Rasedaar Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
छोलिया पनीर रसेदार की सामग्री – Ingredients for Chholia Paneer Rasedaar |
|
2 कप पनीर (टुकड़ों में काटकर हल्का ब्राउन फ्राइ किया हुआ) | 2 कप छोलिया |
3-4 हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई ) | |
ग्रेवी के लिए: | |
1/4 कप घी | 2 टी स्पून जीरा |
1/4 टी स्पून हींग | 2 तेजपत्ता |
1 टेबल स्पून अदरक | 1/4 कप टोमैटो प्यूरी |
1/4 कप खोया | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टेबल स्पून नमक | 1 टी स्पून गरम मसाला |
1 टेबल स्पून धनिया पाउडर |
छोलिया पनीर रसेदार बनाने की विधि |
1: सबसे पहले घी गर्म करके इसमें हींग, तेजपत्ता और जीरा डालें। |
2: फिर जब यह चटकने लगे तब इसमें अदरक डालकर हल्का सा भून लें। |
3: अब टमाटर प्यूरी डालकर इसे तेल अलग होने तक पका लें। |
4: फिर हल्दी, खोया, गरम मसाला, नमक, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें। |
5: अब इसे तेल अलग होने तक पका लें। |
6: फिर इसमें पनीर, हरी मिर्च और छोलिया डालें। |
7: अब इसे तेज आंच पर सब्जियां चमकदार होने तक भूनें। |
8: फिर इसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर उबाल आने दीजिये। |
9: फिर इसे ढककर 10 मिनट के लिए पका लें। |
10: अंत में हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:छोलिया, पनीर (टुकड़ों में काटकर हल्का ब्राउन फ्राइ किया हुआ), घी, हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई ), हींग, जीरा, अदरक, तेजपत्ता, खोया, टोमैटो प्यूरी, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chholia Paneer Rasedaar Recipe in Hindi with your friends.