Gluten-free Christmas Cake Recipe
Cake Recipes Easy Recipes Indian Recipes Sweet Recipes

Gluten-free Christmas Cake Recipe – ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक रेसिपी

आज हम आपको ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक रेसिपी (Gluten-free Christmas Cake Recipe) बता रहे है। यह स्वादिष्ट ग्लूटन फ्री केक क्रिसमस के मौके पर काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें ड्राई फ्रूट्स संतरे-नींबू के छिलके, गुड़ का सिरप और सेब मिलाया जाता है। इस क्रिसमस केक को एक बार खाने के बाद आप इसे दोबारा खाना पसंद करेंगे।

Gluten-free Christmas Cake Recipe in Hindi

पकाने का समय: 2 घंटे 25 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 2 घंटे 40 मिनट

ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक की सामग्री – Ingredients for Gluten-free christmas cake

300 gms क्रिसमस ड्राई फ्रूट्स (पहले से भीगे हुए) 1/2 संतरे का छिलका
1/2 नींबू का छिलका 200 ml (मिली.) गुड़ का सिरप
150 ग्राम बादाम का आटा 100 ग्राम सेब, कद्दूकस
175 ग्राम मक्खन 4 मीडियम अंडे

ग्लूटन फ्री क्रिसमस केक बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले ओवन को 140 डिग्री पर प्रीहीट कर लिजिएं।
Step 2: अब बादाम के आटे के अलावा सारी सामग्री को एक बाउल में डाल लिजिएं।
Step 3: अब हैंड ब्लेंडर से इसे अच्छी तरह मिला लें। इसके साथ ही इसमें बादाम का आटा भी डालकर मिला लें।
Step 4: फिर 23 सेमी. गोल टिन या 20 सेमी. टिन में मक्खन लगा लें, इस पर बेकिंग पेपर लगाएं और पेपर को ग्रीस कीजिए। अब मिश्रण को टिन में डालें।
Step 5: अब ऊपर के हिस्से को बेकिंग पेपर से ढक दीजिएं।
Step 6: अब इसे 2 घंटे के लिए बेक करके टूथपिक को केक के अंदर डालकर चेक करें। अगर टूथपिक पूरी तरह साफ निकलकर आती है तो केक पूरी तरह तैयार है। अब केक को टिन सहित ठंडा होने दीजिएं।
Step 7: फिर जब यह ठंडा हो जाए तब इस पर से बेकिंग पेपर हटा दीजिएं, अब टूथपिक से कई जगह पर छेद करें और फिर इस पर थोड़ी ब्रैंडी डालें। अब केक को टिन से बाहर निकाल लिजिएं, इस पर बेकिंग पेपर रहने दीजिएं।
Step 8: फिर इस पर और बेकिंग पेपर लपेट दीजिएं, अब इसके बाद फॉइल भी लपेटें। अब इसे ठंडी जगह पर रख दीजिएं।
Step 9: अंत में केक को मार्जपैन या आइसिंग, ग्रेल्स फ्रूट से सजाएं।

Key Ingredients:

संतरे का छिलका, क्रिसमस ड्राई फ्रूट्स (पहले से भीगे हुए), गुड़ का सिरप, नींबू का छिलका, सेब, बादाम का आटा, अंडे, मक्खन

Follow our Social Pages for More Cake Recipes and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Gluten-free Christmas Cake Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *