आज हम आपको शीरमाल रेसिपी (Sheermal Recipe) बता रहे है। उत्तर प्रदेश में शीरमाल एक लोकप्रिय नान है जो बहुत प्रसिद्ध है। शीरमाल का स्वाद हल्का मीठा होता है। शीरमाल को रमजान और ईद जैसे खास मौकों पर बनाया जाता है। यह चिकन कोरमा व अन्य नॉनवेज रेसिपी के साथ खाने काफी अच्छा लगता है। इस रेसिपी को आप चाहे तो फोलो करके इस लाजवाब नान को आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।
Sheermal Recipe in Hindi
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 4 घंटे 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 5 घंटे 05 मिनट |
शीरमाल की सामग्री – Ingredients for Sheermal |
|
3 कप मैदा | 1 कप दूध |
2 टेबल स्पून दूध (एक्ट्रा) | 1 टी स्पून चीनी |
3/4 कप घी | स्वादानुसार नमक |
(कुछ रेशे) केसर |
शीरमाल बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले केसर को दो बड़े चम्मच में आधे घंटे के लिए भिगो दीजिये, अब इसके बाद इसे मिक्स कर लें जिससे यह पूरी तरह घुल जाए। |
Step 2: अब मैदे में चीनी, पिघला हुआ घी और नमक डालकर अच्छे से मिला लिजिएं। |
Step 3: अब इसमें घी डालकर अच्छे से मिलाने के बाद फिर एक बार में थोड़ा दूध डालकर नरम डो तैयार कर लें। |
Step 4: आप इसे 2 घंटे के लिए ढककर एक तरफ रख दीजिये। अब इसे दोबारा गूंथे और फिर 2 घंटे के लिए रख दीजिये। |
Step 5: फिर आटे को 6 इंच बड़ी गोलाई और 1/4 मोटाई में बेल लें और फिर इसमें काटे की मदद से छेद कर लिजिएं। |
Step 6: अब इसे तवे पर पहले तेज आंच पर फिर धीमी आंच पर पकाएं, इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। |
Step 7: अब इस पर मिल्क सल्यूशन लगाकर थोड़ा और पकाएं। अब इसे घी लगाकर सर्व करें। |
Key Ingredients:दूध, मैदा, चीनी, दूध (एक्ट्रा), नमक, घी, केसर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Sheermal Recipe in Hindi with your friends.