आज हम आपको सॉर क्रीम रेसिपी (Sour Cream Recipe) बता रहे है। सॉर क्रीम को घर पर बनाना काफी आसान है। आप डिप के तौर पर सॉर क्रीम को इस्तेमाल कर सकते है या फिर इस क्रीम को टोस्ट पर भी लगाकर खा सकते हैं।
Sour Cream Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
सॉर क्रीम की सामग्री – Ingredients for Sour Cream |
|
2 कप क्रीम | जामन के लिए दही |
सॉर क्रीम बनाने की विधि |
1: सबसे पहले क्रीम को उबाल लें। |
2: फिर इसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल लिजिएं जिसमें आप सॉर क्रीम को जमाना चाहते हैं। |
3: अब इसे हल्का गुनगुना होने दीजिये और अपनी कलाई पर कुछ बूंद डालकर चेक करें की यह न तो ज्यादा गर्म हो और न ही ज्यादा ठंडा। फिर एक छोटे बाउल में जामन को स्मूद होने तक फेंट लिजिएं। |
4: अब 2 बड़े चम्मच क्रीम दही में डालकर अच्छे से मिला लिजिएं। |
5: फिर इस मिश्रण में बाकी की क्रीम भी डालकर चम्मच से अच्छे से मिला लें। अब कंटेनर को बंद करके इसे सेट होने के लिए एक जगह पर रख दीजिये। |
6: अंत में इसे फ्रिज में कुछ और घंटे सेट होने के लिए रख दें। |
Key Ingredients:दही, क्रीम |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sour Cream Recipe in Hindi with your friends.