Moroccan Chicken Ball Recipe
Chicken Recipes Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Non Veg Recipes

Moroccan Chicken Ball Recipe in Hindi – मोरोक्कन चिकन बॉल्स रेसिपी

आज हम आपको मोरोक्कन चिकन बॉल्स रेसिपी (Moroccan Chicken Ball Recipe) बता रहे है। मोरोक्कन स्टाइल में चिकन से बनने वाला यह स्नैक किसी के भी मुंह में पानी ला देगा। इसे चिकन के साथ अखरोट, भरपूर मसाले और अन्य ​चीजों के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

Moroccan Chicken Ball Recipe

पकाने का समय: 20 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 30 मिनट

मोरोक्कन चिकन बॉल्स की सामग्री – Ingredients for Moroccan Chicken Ball

200 ग्राम चिकन कीमा 1 अंडा
3 ग्राम अदरक 10 ग्राम प्याज, कटा हुआ
4 ग्राम धनिया, कटा हुआ 3 ग्राम पुदीना, कटा हुआ
20 ग्राम फेटा चीज 2 ग्राम हरी मिर्च
10 ग्राम अखरोट 5 ग्राम मैदा
5 ml (मिली.) रिफाइंड तेल 1 नींबू
4 ग्राम दालचीनी पाउडर 2 टी स्पून चाट मसाला
नमक और सफेद मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)

मोरोक्कन चिकन बॉल्स बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले एक बाउल में चिकन कीमा लें।
2: फिर इस कटी हुई अदरक, प्याज, लहसुन, हरा धनिया, हरीमिर्च और पुदीना डालें।
3: अब इसमें फेटा चीज, अंडा, नींबू का रस, मैदा, तेल और दालचीनी पाउडर डालें।
4: फिर इन सभी चीजों को एक साथ अच्छी तरह मिला लिजिएं और फिर तैयार मिश्रण को फ्रिज में आधे से एक घंटे के लिए रख दीजिये।
5: अब मिश्रण को फ्रिज से बाहर निकालकर इससे गोलाकार बॉल्स बनाकर इन्हें ओवन में पकाएं।
6: फिर जब यह पक जाए तब इन्हें बाहर निकालकर सर्विंग प्लेट में लगा लें।
7: अब इसी दौरान अलग से हैवी क्रीम, नमक, मक्खन, चाट मसाला, दालदीनी पाउडर और काली मिर्च में नीबू का रस मिलाकर एक सॉस तैयार कर लिजिएं।
8: फिर इस सॉस को तैयार चिकन बॉल्स पर डालें। अंत में पुदीने के पत्ते, रोस्टेड अखरोट और फेटा चीज से गार्निश करके सर्व करें।

Key Ingredients:

अंडा, चिकन कीमा, प्याज, अदरक, पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, फेटा चीज, मैदा, अखरोट, नींबू, रिफाइंड तेल, चाट मसाला, दालचीनी पाउडर, नमक और सफेद मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)

Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Moroccan Chicken Ball Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *