आज हम आपको 3 इंग्रीडियट बनाना ब्रेड रेसिपी (3-Ingredient Banana Bread Recipe) बता रहे है। आपको इसे बनाने के लिए सिर्फ तीन सामग्री की जरूरत है, यह एक इजी एंड क्विक रेसिपी है। साथ ही यह बनाना ब्रेड चाय के समय के लिए बढ़िया स्नैक्स है।
3 Ingredient Banana Bread Recipe
🫕 पकाने का समय: 25 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 2 |
🥣 तैयारी का समय: 05 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 30 मिनट |
3 इंग्रीडियट बनाना ब्रेड की सामग्री – Ingredients for 3 Ingredient Banana Bread
-
- 200 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
- 300 ग्राम पके केले, मैश किए हुए
- 120 ग्राम मैदा
3 इंग्रीडियट बनाना ब्रेड बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में कंडेंस्ड मिल्क और मैश किए हुए केले डालकर अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि सब कुछ एक साथ न मिल जाए।
2. इसके बाद मैदा को बाउल में छान लें और फिर से मिलाएं।
3. अब लोफ पैन को ग्रीस करके पार्चमेंट पेपर से लाइन करें। फिर इसमें बैटर को धीरे से डालें।
4. फिर इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 25-30 मिनट के लिए बेक करें।
5. इसके बाद इसे वायर रैक पर ठंडा होने दें। अंत में इसे स्लाइस में काटकर सर्व करें।
Key Ingredients: पके केले, कंडेंस्ड मिल्क, मैदा |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share 3 Ingredient Banana Bread Recipe in Hindi with your friends.