आज हम आपको स्पाइसी क्रीमी कड़ाही चिकन रेसिपी (Spicy Creamy Kadai Chicken Recipe) बता रहे है। स्पाइसी क्रीमी कड़ाही चिकन एक क्लासिक इंडियन चिकन करी है। यह उत्तर भारत की लोकप्रिय चिकन रेसिपीज़ में से एक है, स्पाइसी क्रीमी कड़ाही चिकन में ढेर सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे कड़ाही चिकन इसलिए कहते है क्योंकि इस रेसिपी में चिकन को कड़ाही में पकाते है। कड़ाही चिकन एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप हर रेस्टोरेंट के मेन्यू में देख सकते है। यह चिकन करी घर पर खासकर पर फेस्टिवल, खास मोकों और डिनर पार्टी पर बनाई जाती है। इसे घर पर मिलने वाली सामग्री से एक घंटे बना सकते है। कड़ाही चिकन को आप नान, रोटी, चावल या परांठे के साथ सर्व कर सकते है।
Spicy Creamy Kadai Chicken Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
स्पाइसी क्रीमी कड़ाही चिकन की सामग्री |
|
मैरीनेशन के लिए: |
|
1 kg चिकन | 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट |
1/2 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून नींबू का रस |
1 टेबल स्पून तेल | स्वादानुसार नमक |
पेस्ट बनाने के लिए: |
|
2 मीडियम टमाटर | 2 हरी मिर्च |
1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
3 बड़ी इलाइची | 3 लौंग |
1 कप पानी | |
सॉटे करने के लिए: |
|
2 प्याज़ | 1/2 टी स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ |
3 हरी मिर्च | 2 टी स्पून लाल मिर्च |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | 3/4 गरम मसाला |
1/2 टी स्पून कसूरी मेथी | 1 टी स्पून क्रीम |
स्पाइसी क्रीमी कड़ाही चिकन बनाने की विधि – Spicy Creamy Kadai Chicken Recipe |
Step 1: सबसे पहले चिकन में सारी सामग्री डालकर अच्छे से मिला लें और फिर कुछ देर मैरीनेट होने के लिए रख दीजिये। |
Step 2: अब सभी सामग्री को पीसकर टोमैटो पेस्ट बना लिजिएं। |
Step 3: अब चिकन के टुकड़ों को एक पैन में लाइट ब्राउन फ्राई कीजिए। |
Step 4: अब इसी तेल में अदरक, हरी मिर्च और प्याज़ को डाले और फिर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। |
Step 5: अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें। |
Step 6: फिर इसमें टमाटर का मिश्रण डालकर इसके बाद एक कप पानी डालें। |
Step 7: फिर जब यह एक बार उबल जाए तो इसमें फ्राई किए हुए चिकन के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं। |
Step 8: अब अगर जरूरत लगे तो इसमें थोड़ा नमक मिलाएं। |
Step 9: फिर इस पर ढक्कन लगा दीजिये और मीडियम आंच पर 10 मिनट के लिए पकने दीजिये। |
Step 10: फिर जब यह पक जाए तो इसमें एक कप क्रीम मिलाएं ताकि ग्रेवी को रिच टेस्ट मिल सकें। |
Key Ingredients:अदरक-लहसुन पेस्ट, चिकन, नींबू का रस, कालीमिर्च पाउडर, नमक, तेल, हरी मिर्च, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लौंग , बड़ी इलाइची, प्याज़ , पानी, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च , कसूरी मेथी, गरम मसाला, क्रीम |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Spicy Creamy Kadai Chicken Recipe in Hindi with your friends.