आज हम आपको स्पाइस्ड मैंगो मोजितो रेसिपी (Spiced Mango Mojito Recipe) बता रहे है। यह गर्मी के लिए एक बढ़िया कॉकटेल है, इसे मैंगो प्यूरी के साथ होममेड खजूर की प्यूरी, गुड़, अदरक के साथ पुदीने के पत्ते और नींबू की खटास एक अलग स्वाद देते है। अपनी फैमिली के साथ आप इस शानदार ड्रिंक को ब्रंच टाइम पर एंजॉय कर सकते हैं।
Spiced Mango Mojito Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
स्पाइस्ड मैंगो मोजितो की सामग्री – Ingredients for Spiced Mango Mojito |
|
60 ml (मिली.) रम | 20 ml (मिली.) मैंगो प्यूरी |
20 ml (मिली.) होममेंड खजूर प्यूरी | 20 ml (मिली.) नींबू का रस |
30 ml (मिली.) अदरक गुड़ सिरप | 4-5 पुदीने की टहनी |
स्प्लैश ऑफ जिंजर एले | पुदीने की टहनी और खजूर |
टॉम कॉलिन्स गिलासवेयर |
स्पाइस्ड मैंगो मोजितो बनाने की विधि |
1: सबसे पहले होममेड खजूर प्यूरी बनाने के लिए बीज निकले हुए 50 ग्राम खजूर में 50 ml शुगर डालकर इसे 15 मिनट के लिए 100 ml पानी में धीमी आंच पर उबाल लें। इसे ठंडा करके स्मूद होने तक ब्लेंड कर लिजिएं। अब इसे छानने की जरूरत नहीं है। |
2: फिर पुदीने को अच्छी तरह थपथपाए जिससे इसकी महक पूरी तरह निकल आए। |
3: अब टॉम कॉलिन्स गिलास में बाकी की बची हुई सामग्री डालें। |
4: फिर इसमें बर्फ और स्पैलेश ऑफ़ जिंजर एले डाले। |
5: अंत में इसमें क्रशड बर्फ डालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:होममेंड खजूर प्यूरी, मैंगो प्यूरी, अदरक गुड़ सिरप, नींबू का रस, स्प्लैश ऑफ़ जिंजर एले, पुदीने की टहनी, खजूर, गिलासवेयर |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Spiced Mango Mojito Recipe in Hindi with your friends.