आज हम आपको पालक पनीर रेसिपी (Palak paneer Recipe) बता रहे है। यह एक लोकप्रिय सब्जी है। पनीर और पालक दोनों को खाने के अपने ही फायदें हैं। इसमें पालक की ग्रेवी को तैयार कर उनमें पनीर के टुकड़ों को मिलाकर बनाई गई यह डिश काफी स्वादिष्ट होती है। जो लोहो वेजिटेरियन खाना पसंद करते है उन्हें पालक पनीर की यह सब्जी बहुत अच्छी लगती है। पालक पनीर की सब्जी को ज्यादातर ठंड के मौसम में बनाया जाता है।
Palak Paneer Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
पालक पनीर की सामग्री |
|
1 1/2 कप पालक | (चकोर टुकड़ों में कटा हल्का फ्राई किया हुआ) 500 ग्राम पनीर |
1/4 कप तेल | 1 टी स्पून जीरा |
1 तेजपत्ता | 1 टी स्पून अदरक , बारीक कटा हुआ |
1 टी स्पून लहुसन , बारीक कटा हुआ | 1/2 कप प्याज़, कद्दूकस |
1 कप टमाटर , बारीक कटा हुआ | 2 टी स्पून नमक |
1/4 टी स्पून गरम मसाला | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून धनिया पाउडर |
पालक पनीर बनाने की विधि – Palak Paneer Indian Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें फिर उसके बाद अदरक, लहसुन और तेजपत्ता डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। |
Step 2: अब इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होनें तक भूनें फिर उसके बाद टमाटर डालकर मीडियम आंच पर पकाएं। |
Step 3: फिर इसमें गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। |
Step 4: अब इसमें पालक डालकर मिला लें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं। फिर इसके बाद में इसमें पनीर के टुकड़े मिलाएं। |
Step 5: अब थोड़ी देर पकाने के बाद अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पनीर, पालक, जीरा, तेजपत्ता, तेल, लहुसन, अदरक, टमाटर, प्याज़, गरम मसाला, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Palak Paneer Recipe in Hindi with your friends.