अच्छे नाश्ते से अगर सुबह की शुरुआत होती है तो काफी अच्छा महसूस होता है। आज हम आपको रशियन बकव्हीट बलीनी रेसिपी (Russian Buckwheat Blini Recipe) बता रहे है। यह पारंपरिक रशियन डिश कूट्टू के आटे से बनाई जाती है। आप ऊपर से स्मोक्ड सामन और क्रीम के साथ माइक्रोग्रीन्स या डिल से गार्निशिंग कर सकते हैं।
Russian Buckwheat Blini Cooking Recipe
पकाने का समय: 04 घंटे |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 04 घंटे 15 मिनट |
रशियन बकव्हीट बलीनी की सामग्री |
|
1/2 कप कूट्टू का आटा | 1/2 कप गेहूं का आटा |
1 ½ सूखा खमीर | 1 ½ कप दूध |
1 टी स्पून चीनी | एक चुटकी नमक |
दो बड़े चम्मच (पिघला हुआ, थोड़ा एक्सट्रा ग्रीसिंग के लिए) मक्खन | दो (अलग-अलग) अंडे |
250 ग्राम स्मोक्ड सैल्मन | 1 कप खट्टी क्रीम |
कुछ टहनियां डिल |
रशियन बकव्हीट बलीनी बनाने की विधि – Russian Buckwheat Blini Healthy Recipe |
Step 1: सबसे पहले दूध को गुनगुना करके एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें चीनी और खमीर मिक्स करें और पांच मिनट के लिए रख दें। |
Step 2: अब इतने में आप एक कटोरी में नमक और आटा मिक्स करें। फिर जब आपको दिखाई देने लगे कि दूध में छाग बनने लग गए हैं, तो फिर इसमें आटे का मिक्सचर डालकर मिला लें। इससे गाढ़ा बैटर बना लें। अब इसके बाद इसमें पिघला हुआ मक्खन मिला ले, फिर कटोरी को प्लास्टिक फिल्म से ढक कर रखें। |
Step 3: अब करीब दो से तीन घंटे के लिए इसे कमरे के तापमान पर रखें। फिर इस मिक्सचर को आप पूरी रात के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं, या फिर कमरे के तापमान पर सुबह समय में में एक घंटे के लिए भी रख सकते हैं। |
Step 4: अब ऐसे में ध्यान रखिए कि इससे बैटर दोगुना हो चुका हो। अब बैटर को हल्का चलाएं। फिर अंडे से सफेद भाग और पीली जर्दी को अलग करें। अब अंडे की पीली जर्दी को बैटर में अच्छे से मिला ले। |
Step 5: अब एक कटोरी में अलग से अंडे के सफेद भाग को अच्छी तरह फेंटे। फिर जब तक यह कड़क न हो जाए, चलाते रहे। अब फेटने के बाद इसे भी बैटर में मिला ले। |
Step 6: अब एक नॉन-स्टिक पैन पर हल्का ग्रीसिंग करें और फिर बीच में थोड़ा बैटर और डालें। अब बैटर को कढ़छी से गोलाई में घुमाएं और फिर चारो ओर ढंग से फैलाएं। |
Step 7: अब एक छोटे पैनकेक के रूप में इसे तैयार करें। फिर दो से तीन मिनट के लिए इसे पका लें। |
Step 8: फिर जब यह सुनहरे रंग का होने लगे, तब इसे पलट दीजिएं। अब करीब एक मिनट के लिए इसे पकाकर प्लेट में निकाल लें। |
Step 9: अब ऐसे ही बाकी के पैनकेक भी बना लें। अब ऊपर स्मोक्ड सामन, डिल और एक स्कूप खट्टी क्रीम रखकर सर्व करें। |
Key Ingredients:गेहूं का आटा, कूट्टू का आटा, दूध, सूखा खमीर, नमक, चीनी, अंडे, मक्खन, खट्टी क्रीम, स्मोक्ड सैल्मन, डिल |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Russian Buckwheat Blini Recipe in Hindi with your friends.