आज हम आपको नारियल की बर्फी रेसिपी (Nariyal Ki Barfi Recipe) बता रहे है। यह एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। नारियल की बर्फी को खोया, नारियल, चीनी और घी से तैयार की जाती है। आप इसे आसानी से बना सकते है। आप सिर्फ पांच चीजों से ही घर पर नारियल की बर्फी पारंपरिक मिठाई को बना सकते हैं।
Nariyal Ki Barfi Sweet Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
नारियल की बर्फी की सामग्री |
|
1 कप नारियल, कद्दूकस | 1 टेबल स्पून घी |
3/4 कप खोया | 1/2 कप चीनी |
1/2 कप पानी | घी लगी हुई एक प्लेट |
नारियल की बर्फी बनाने की विधि – Nariyal Ki Barfi Recipe in Hindi |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में खोया और घी डालें और फिर खोए को नॉर्मल होने तक भून लें। |
Step 2: अब इसे आंच से उतार कर ठंडा होने दें। फिर इसमें नारियल मिला लें और एक तरफ रखें। |
Step 3: अब एक दूसरे पैन को गर्म करें फिर इसमें पानी के साथ चीनी डालकर धीमी आंच पर रखें, और कुछ देर तक इसे चलाते रहे जब तक चीनी पानी में न घुल जाए। अब इसमें उबाल आने दें और जिससे चीनी पूरी तरह से घुल जाए। |
Step 4: अब इसे तेज आंच पर पकाएं जिससे यह गाढ़ा हो जाए, फिर एक कप पानी में एक बूंद डालकर देखें, यह पानी पर एक बार में सेट हो जाए पर से सख्त न हो। |
Step 5: फिर इसे तुरंत ही खोया के मिश्रण में डालकर मिला लें, इसे लगातार मिक्स करें। |
Step 6: आप इसे जैसे ही मिक्स करेंगे यह मिश्रण सेट होने लगता है इसलिए जल्दी से जल्दी करें। |
Step 7: फिर इस मिश्रण को घी लगी प्लेट में निकालें, थोड़ी मोटी लेयर रहने दें और इसे ठंडा होकर सेट होने दीजिएं। |
Step 8: अंत में एक तेज धार चाकू से अपनी मर्जी के आकार में बर्फी के पीस निकालें। |
Key Ingredients:घी, नारियल, चीनी, खोया, पानी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Nariyal Ki Barfi Sweet Recipe in Hindi with your friends.
(Nariyal Ki Barfi ) The sweets made up of coconut is really very delicious and one of my favorite sweets. The all the Indian food is really very delicious.