आज हम आपको मेथी मुर्ग रेसिपी (Methi Murgh Recipe) बता रहे है। जिन लोगो को चिकन पसंद है उन्हें यह रेसिपी काफीपसंद आएगी। आपने कई बार चिकन कोरमा या फिर नॉर्मल चिकन करी तो खाई हो लेकिन मेथी के साथ बना यह चिकन काफी स्वादिष्ठ है। इसे मेथी की महक एक अलग फ्लेवर देती है। आप चिकन की इस शानदार डिश को रोटी, नान या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।
Methi Murgh Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 15 मिनट |
मेथी मुर्ग की सामग्री – Ingredients for Methi Murgh |
|
चिकन तैयार करने के लिए: | |
450 ग्राम बोनलेस, (2 इंच के टुकड़ों में कटा हुआ) चिकन ब्रेस्ट | 220 ग्राम ताजी मेथी |
मैरीनेशन तैयार करने के लिए: | |
स्वादानुसार नमक | 2 टी स्पून नींबू का रस |
1 टी स्पून सफेद मिर्च | 5 ग्राम अदरक पेस्ट |
10 ग्राम लहसुन पेस्ट | 3 ग्राम ताजी पीसी कालीमिर्च |
5 टेबल स्पून सरसों का तेल | 1 टी स्पून जीरा |
20 ग्राम लहसुन, बारीक कटा हुआ | 60 ग्राम प्याज, बारीक कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | 5 ग्राम अदरक, बारीक कटा हुआ |
2 मीडियम हरी मिर्च , बारीक कटा हुआ | 125 ग्राम दही |
एक चुटकी बड़ी इलाइची पाउडर | एक चुटकी दालचीनी पाउडर |
20 ग्राम हरा धनिया, बारीक कटा हुआ | 1 टी स्पून नींबू का रस |
1 इंच पीस अदरक , जूलियन |
मेथी मुर्ग बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले चिकन को धोकर इसे सुखाकर इसे एक बाउल में डाल लें। फिर इसमें मैरीनेशन वाले मसाले डालकर अच्छे से मिलाकर एक तरफ रख दीजिये। |
Step 2: अब ताजी मेथी को काटकर इस पर नमक छिड़क कर रंगड़े। फिर इसे 5 मिनट तक चलते पानी में धोए जब तक की इसका सारा नमक न निकल जाए। (इस प्रक्रिया को इसलिए करते है जिससे मेथी की सारी कड़वाहट निकल जाए।) अब इसको झाड़कर एक तरफ रख दीजिये। |
Step 3: अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करके इसे इतना गर्म करे जब तक इसमें से धुआं न निकलने लगे। अब आंच कम करके धुआं को कम होने दीजिये और तेल का तापमान मीडियम होने दीजिये। अब इसमें जीरा डालकर चलाएं। फिर इसके बाद इसमें लहसुन डालकर चलाएं और लहसुन को गोल्डन ब्राउन होने दीजिये। अब इसमें प्याज डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। |
Step 4: फिर इसमें मेथी डालकर लगातार चलाते हुए भून लें। अब इसे तब तक भूनें जब तक की किनारों पर तेल न आ जाए। अब इसके बाद हरी मिर्च, दही और अदरक डालकर तब तक भूनें जब तक की तेल अलग नजर न आने लग जाए। |
Step 5: अब इसमें चिकन डालकर आंच को बढ़ा दीजिये और 2 से 3 मिनट के लिए पका लें। आप मीडियम आंच पर चिकन को तब तक पकाएं जब तक इसमें तेल अलग न हो जाए। |
Step 6: अब इसमें दालचीनी, इलाइची, नींबू का रस, हरा धनिया डालकर कुछ देर पकाएं। |
Step 7: अब चिकन को बाउल में निकालकर कटी हुई अदरक और फ्रेश क्रीम से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:ताजी मेथी, चिकन ब्रेस्ट, नींबू का रस, नमक, अदरक पेस्ट, सफेद मिर्च, ताजी पीसी कालीमिर्च, लहसुन पेस्ट, जीरा, सरसों का तेल, प्याज, लहसुन, अदरक, नमक, दही, हरी मिर्च, दालचीनी पाउडर, बड़ी इलाइची पाउडर, नींबू का रस, हरा धनिया, अदरक |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Methi Murgh Recipe in Hindi with your friends.