आज हम आपको आलन का साग रेसिपी (Aalan Ka Saag Recipe) बता रहे है। एक काफी यूनिक कॉम्बिनेशन है, इसे बेसन, मूंग दाल और पालक के साथ बनाया जाता है।
Aalan Ka Saag Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
आलन का साग की सामग्री – Ingredients for Aalan Ka Saag |
|
1 कप पालक | 5 कप पानी |
1/2 कप बेसन | 1 टेबल स्पून घी |
2-3 साबुत लाल मिर्च | 1 टी स्पून जीरा |
1/4 टी स्पून हींग | 2 टेबल स्पून मूंग दाल छिलके वाली |
1/2 टी स्पून हल्दी | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
2 टी स्पून नमक | चाट मसाला |
नींबू के टुकड़े |
आलन का साग बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बेसन में थोड़ा सा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लिजिएं और फिर इसके बाद इसमें बचा हुआ पानी मिलाकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब घी गर्म करके इसमें जीरा, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालें। |
3: फिर जब यह हल्का सा डार्क हो जाए तब इसमें दाल डालकर कुछ सेंकेड भूनें। |
4: अब इसमें पानी वाला मिश्रण डालकर धीमी आंच पर उबाल आने दीजिये। |
5: फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, पालक और नमक डालकर धीमी आंच पर पकने दीजिये, यह 15 मिनट बाद स्मूद दिखने लगेगा। |
6: अंत में इस गर्मागर्म आलन के साग पर चाट मसाला छिड़कर और नींबू के टुकड़ों को साइड में रखकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पानी, पालक, घी, बेसन, जीरा, साबुत लाल मिर्च, मूंग दाल छिलके वाली, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, नमक, नींबू के टुकड़े |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Aalan Ka Saag Recipe in Hindi with your friends.