Meethi Sewai Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

मीठी सेवई रेसिपी – Meethi Sewai Ramadan Recipe

ईद पर खासतौर पर सेवई बनाई जाती हैं, यह ए​क जल्दी बनने वाली डिश है। आप इसे आम दिनों में भी बना कर खा सकते है। आज हम आपको मीठी सेवई रेसिपी (Meethi sewai Recipe) बता रहे है। मीठी सेवई वर्मिसेली से बनाई जाती है इसमें दूध के साथ देसी घी, बादाम और पिस्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इस डिश का स्वाद खोया डालकर ओर बढ़ा सकते है।

Meethi Sewai Ramzan Recipe – Eid Recipes

पकाने का समय: 35 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 45 मिनट

मीठी सेवई की सामग्री

1/2 कप पिस्ता 1/2 बादाम
1 पैकेट वर्मिसेली वमिसेली को पकाने के लिए देसी घी
1 कप दूध 1 कप शुगर सिरप
एक चुटकी इलाइची पाउडर स्वादानुसार केसर

मीठी सेवई बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले पिस्ते और बादाम को पानी में भिगोकर छील लें। फिर साथ ही इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें।
Step 2: अब इन्हें 35 से 45 से के लिए उबालें।
Step 3: अब जब तक पिस्ते हल्के से उबलें तब तक बादाम छील लें।
Step 4: फिर एक बार जब ड्राई फ्रूट्स का छिलका नरम हो जाए तो उन्हें बाहर निकाल ले। फिर उनके बारीक काट लें।
Step 5: फिर जब ये सब हो जाए तो वर्मिसेली को देसी घी में हल्का ब्राउन होने तक भून ले।
Step 6: अब इसे एक छलनी में रखे ताकि उसका एक्ट्रा घी बाहर आ जाए।
Step 7: अब कढ़ाही को खाली कर अब इसमें दूध डालें।
Step 8: अब एक बार जब दूध उबल जाए तो इसमें शुगर सिरप डाल दें।
Step 9: फिर इसमें सेवई डालें और इसे हल्के हाथ से चलाएं। आप इतना ध्यान रहे कि यह टूटे नहीं।
Step 10: फिर जब सह नरम होने लगे तो इसमें इलाइची और केसर पाउडर डालें।
Step 11: अब इसमें पिस्ते और बादाम डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें खोया डाले। एक छोटे टुकड़े को कद्दूकस करके कढ़ाई में डालकर अच्छे से मिला ले।
Step 12: अब जब दूध पूरी तरह सुख जाए तो इसे 1 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट करें।
Step 13: अंत में इसे सर्व करें।

Key Ingredients:

बादाम, पिस्ता, वमिसेली को पकाने के लिए देसी घी, वर्मिसेली, शुगर सिरप, दूध, केसर, इलाइची पाउडर

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Gulkand Seviyan Kheer Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *