आज हम आपको लेमनग्रास पीनट प्रॉन सॉस रेसिपी (Lemongrass Peanut Prawn Sauce Recipe) बता रहे है। मुँह में पानी ला देने वाले ये डीप फ्राई किये हुए प्रॉन्स लेमनग्रास, पीनट बटर सॉस और मिर्च के पेस्ट के साथ बनाये गए है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते है और अपनी अगली डिनर पार्टी में सर्व कर सकते है।
Lemongrass Peanut Prawn Sauce Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
लेमनग्रास पीनट प्रॉन सॉस की सामग्री – Ingredients for Lemongrass Peanut Prawn Sauce |
|
10 gms तेल | 5 ग्राम अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ |
5 ग्राम लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ | 4 ग्राम लेमनग्रास, टुकड़ों में कटा हुआ |
25 ग्राम चिली सॉस | 40 ग्राम पीनट बटर सॉस |
स्वादानुसार नमक | 5 ग्राम ब्रॉथ पाउडर |
5-6 ग्राम चीनी | 3 नींबू का रस |
गार्निशिंग के लिए हरी प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 5 टुकड़े किंग प्रॉन्स |
पानी | अंडा |
कॉर्नफलोर |
लेमनग्रास पीनट प्रॉन सॉस बनाने की विधि |
प्रॉन्स तैयार करने के लिए: |
1: सबसे पहले प्रॉन्स को पानी से धो लिजिएं। |
2: फिर इन्हें अदरक और लहसुन के रस में 10 मिनट के लिए मैरीनेट कर लें। |
3: फिर ब्रॉथ पाउडर और नमक के साथ आधा अंडा डालें। |
4: अब इसमें कॉर्नफलोर डालकर मिलाएं। |
5: फिर प्रॉन्स को तेज आंच पर डीप फ्राई कर लें। |
सॉस बनाने के लिए: |
1: पहले तेल में कटी हुई अदरक और लहसुन को भून लें। |
2: अब इसमें चिली पेस्ट, पीनट बटर सॉस और लेमनग्रास डालकर एक मिनट पकाएं। |
3: फिर इसमें आधा कप पानी के साथ ब्रॉथ पाउडर, चीनी और नमक डालें। |
4: अब इसमें डीप फ्राइड प्रॉन्स डालकर ऊपर से नींबू का रस भी डालें। |
5: अंत में स्प्रिंग अनियन से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:अदरक, तेल, लेमनग्रास, लहसुन, पीनट बटर सॉस, चिली सॉस, ब्रॉथ पाउडर, नमक, नींबू का रस, चीनी, किंग प्रॉन्स, हरी प्याज, अंडा, पानी, कॉर्नफलोर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Lemongrass Peanut Prawn Sauce Recipe in Hindi with your friends.