आज हम आपको गुच्ची मुस्सल्लम रेसिपी (Gucchi Mussallam Recipe) बता रहे है। अपनी अगली पार्टी में आप इस स्वादिष्ट मशरूम एपेटाइजर को बना सकते है। यह एक मशरूम स्नैक है, इसे खोया, चीज और मसाले की स्टफिंग से बनाया जाता है। गुच्ची मुस्सल्लम फ्रेश स्नैक को एक बार जरूर ट्राई करें।
Gucchi Mussallam Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
गुच्ची मुस्सल्लम की सामग्री – Ingredients for Gucchi Mussallam |
|
100 gms मशरूम | 80 ग्राम खोया पिंडी |
40 ग्राम चीज | 1 ग्राम केसर |
100 ग्राम काजू | 200 ग्राम प्याज |
20 ग्राम इलाइची पाउडर | 20 ग्राम गरम मसाला |
50 ml (मिली.) देसी घी | 100 ml (मिली.) फ्रेश क्रीम |
20 ग्राम हरी मिर्च | 20 ग्राम अदरक |
20 ग्राम लहसुन | स्वादानुसार नमक |
गुच्ची मुस्सल्लम बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मशरूम को चलते पानी में साफ कर लिजिएं। |
2: अब चीज, खोया, लहसुन, गरम मसाला और अदरक डालकर स्टफिंग बना लें। |
3: फिर मशरूम को बराबर मात्रा में भरकर एक तरफ रख दीजिये। |
4: अब एक पैन में घी गर्म करके इसमें स्लाइस्ड प्याज, लहसुन, अदरक और काजू को गोल्डन ब्राउन कलर होने तक पका लें। |
5: इसका एक पेस्ट बनाकर अच्छी तरह से पकाएं। फिर इसमें नमक, ग्रीन मसाला और केसर डालें। |
6: फिर इसमें स्टफड मशरूम को सॉस में मिलाएं और फ्रेश क्रीम डालें। |
Key Ingredients:खोया पिंडी, मोरल्स, केसर, चीज, प्याज, काजू, गरम मसाला, इलाइची पाउडर, फ्रेश क्रीम, देसी घी, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लहसुन |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Gucchi Mussallam Recipe in Hindi with your friends.