आज हम आपको अखरोट-ब्लूबेरी ओटमील एनर्जी बाइट्स रेसिपी (Walnut-Blueberry Oatmeal Energy Bites Recipe) बता रहे है। ब्लूबेरी और अखरोट से बने हुए ये बिस्कुट आपको अच्छी खासी एनर्जी देंगे। आप इन्हें चाय के साथ खा भी सकते हैं, इनका स्वाद बच्चों को भी काफी पसंद आएगा।
Walnut-Blueberry Oatmeal Energy Bites Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 20 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
अखरोट-ब्लूबेरी ओटमील एनर्जी बाइट्स की सामग्री |
|
एक कप (कटे हुए और हल्के भुने हुए) कैलिफोर्निया अखरोट | 1 कप गेंहू का आटा |
एक कप (बिना पके हुए, साधारण) ओटमील | 1/3 मेपल शुगर |
1/2 कप फीका नारियल, कद्दूकस | 1 छोटा चम्मच (कुटी हुई) दालचीनी |
1/8 छोटा चम्मच (कुटी हुई) इलायची | ¼ नमक |
1/2 कप सूखी ब्लूबेरी | ¼ कप मेपल सिरप |
3 टेबल स्पून जैतून का तेल | 2 टेबल स्पून मक्खन |
1 टेबल स्पून बेकिंग सोड़ा | 2 टेबल स्पून उबला हुआ पानी |
अखरोट-ब्लूबेरी ओटमील एनर्जी बाइट्स बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले ओवन को 350 डिग्री पर प्रीहीट करें। फिर कुकी शीट पर पार्चमेंट पेपर रख लें। अब एक बड़े कटोरे में मैदा, अखरोट, नारियल, ओटमील, दालचीनी, मेपल शुगर, नमक और इलायची को एक साथ मिक्स करें। |
Step 2: अब इसके बाद इसमें ब्लूबेरी मिला के मिक्स करें। फिर जैतून का तेल, मक्खन और मेपल सिरप को एक पैन में अच्छे से मिक्स कर लें। |
Step 3: फिर इन्हें मीडियम आंच पर रखें और फिर तब तक पकाएं, जब तक की मक्खन न पिघल जाए। |
Step 4: अब एक छोटी कटोरी में पानी और बेकिंग सोड़ा मिक्स करें। फिर इसे सिरप वाले मिक्सचर में अच्छे से मिला लें। फिर आप देखेंगे कि मिक्सचर में झाग बनने लगेंगे। |
Step 5: अब इस मिक्सचर को सूखी सामग्री में अच्छी तरह मिला लें। फिर अपने हाथ से मिलाकर एक स्कूप निकालकर कुकी शीट पर रखें और हाथ से हल्का दबाएं। |
Step 6: अब हर बिस्कुट दूसरे बिस्कुट से दो इंच की दूरी पर रख लें। फिर करीब 10 से 12 मिनट के लिए इन्हें बेक कर लिजिएं। |
Step 7: फिर जब कुकीज़ सुनहरे रंग की हो जाएं, तो फिर इन्हें पैन में निकालकर ठंडा करें। |
Step 8: अब इसके बाद इन्हें रैक पर रखकर पूरी तरह ठंडा कर लें। अंत में टाइट बंद डिब्बे में भरकर रखें। |
Key Ingredients:गेंहू का आटा, कैलिफोर्निया अखरोट, मेपल शुगर, ओटमील, दालचीनी, फीका नारियल, नमक, इलायची, मेपल सिरप, सूखी ब्लूबेरी, मक्खन, जैतून का तेल, उबला हुआ पानी, बेकिंग सोड़ा |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Walnut-Blueberry Oatmeal Energy Bites Recipe in Hindi with your friends.