आज हम आपको उड़द दाल विदाउट ऑयल रेसिपी (Urad Dal Without Oil Recipe) बता रहे है। उड़द की दाल खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है लेकिन इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बिना तेल के तैयार किया गया है।
Urad Dal Without Oil Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
उड़द दाल विदआउट ऑयल की सामग्री – Ingredients for Urad Dal Without Oil |
|
2 कप उड़द दाल , soaked | 1 कप खट्टा दही |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट |
1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
स्वादानुसार नमक |
उड़द दाल विदआउट ऑयल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले लगभग 10 मिनट के पानी में भीगी हुई दाल को पानी निकालकर धो लिजिएं। |
2: फिर प्रेशर कुकर में साफ दाल और पानी डालकर 4 सीटी आने तक पका लें। |
3: अब जब यह प्रेशर कुकर में पक जाए तब इसमें लहसुन, दही, लगभग 1/2 कप पानी, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
4: फिर इसे 10 मिनट तक पकने दें और उबाल आने दीजिये, अंत में आप इसे हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:खट्टा दही, उड़द दाल, लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Urad Dal Without Oil Recipe in Hindi with your friends.