आज हम आपको तंदूरी टिक्का सील कांड रेसिपी (Tandoori Tikka Seel Kand Recipe) बता रहे है। लाजवाब चिकन को प्याज़, पुदीने और मिर्च के साथ चारकोल ग्रिल करते है। सूर्य की रोशनी में सूखे हुए टमाटर और पुदीना फ्लेवर के साथ आलू केक के ऊपर सर्व करते है। डिनर पार्टी के लिए यह एक अच्छी डिश है।
Tandoori Tikka Seel Kand Dinner Recipe
पकाने का समय: 01 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 20 मिनट |
तंदूरी टिक्का सील कांड की सामग्री |
|
आठ (80-100 ग्राम एख ब्रेस्ट) चिकन ब्रेस्ट | छह (लाल, पीली और हरी, दो-दो) शिमला मिर्च |
एक बड़ी प्याज़ | छह पीस चेडर चीज़ |
100 ml (मिली.) दही | 100 ml (मिली.) फ्रेश क्रीम |
3 टेबल स्पून फ्रेश क्रीम | 3 टेबल स्पून लहसुन पेस्ट |
2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टेबल स्पून गरम मसाला |
तीन (आधा किलो) आलू | दस पीस काले जैतून |
दो गुच्छे हरा धनिया | छह पीस (धूप में सूखे हुए) टमाटर |
50 ग्राम स्प्रिंग प्याज़ | दो गुच्छे पुदीना |
50 ग्राम सफेद मक्खन | 2 टेबल स्पून नींबू का रस |
50 ml (मिली.) दूध | 2 अंडे |
1 टी स्पून अजवाइन | 1 एल्यूमीनियम फॉइल रोल |
1 टेबल स्पून पीला फूड कलर |
तंदूरी टिक्का सील कांड बनाने की विधि – Tandoori Tikka Seel Kand Recipe |
Step 1: सबसे पहले चिकन ब्रेस्ट ले कर उसे स्टेक हैमर से पतला कर लेंगे। |
Step 2: फिर प्याज़, शिमला मिर्च, चीज़ और टमाटर काट लेंगे। |
Step 3: फिर चिकन में प्याज़, मिर्च, पुदीने और चीज़ के तीन स्लाइस के रखें। |
Step 4: और फिर उसे रोल कर दें। |
Step 5: फिर क्रीम, दही, लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट, गरम मसाला, पीला फूड कलर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। |
Step 6: अब रोल किए हुए चिकन को इस मिश्रण में डिप कर देंगें और 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। |
आलू केक के लिए |
Step 1: सबसे पहले आलूओं को उबाल लें। फिर हरा धनियास पुदीना, स्प्रिंग प्याज़ और काले जैतून को काट लेंगें। |
Step 2: अब इन्हें आलूओं में मिला लें और फिर धूप में सूखे टमाटर, क्रीम को उबले हुए आलूओं में मिला लें और इसे अच्छे से मैश कर लेंगें। |
Step 3: अब मैश किए आलूओं का रोल बना लें और फिर उन्हें एक इंच के साइज में बराबर काट लेंगे और गर्म प्लेटर में सेक लेंगें। |
प्लेटिंग |
Step 1: सबसे पहले लंबाई में तीन आलू के स्लाइस और छोटे केक लगा लेंगे। |
Step 2: अब चिकन को ग्रिल कर लेंगें और आलू के हर एक केक पर उसे रखकर सर्व करेंगे। |
Key Ingredients:शिमला मिर्च, चिकन ब्रेस्ट, चेडर चीज़, प्याज़, फ्रेश क्रीम, दही, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट, आलू, गरम मसाला, हरा धनिया, काले जैतून, पीला फूड कलर, स्प्रिंग प्याज़, टमाटर, सफेद मक्खन, पुदीना, दूध, अंडे, नींबू का रस, एल्यूमीनियम फॉइल रोल, अजवाइन |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Tandoori Tikka Seel Kand Recipe in Hindi with your friends.