आज हम आपको मुंबई स्टाइल टिक्की फ्रेंकी रेसिपी (Mumbai Style Frankie Recipe) बता रहे है। मुंबई काफी चीजों के लिए मशहूर है और ऐसी ही एक चीज है लिप-स्मैकिंग फ्रेंकी। यह फ्रेंकी सॉस, चटनी और मसालों की स्वादिष्ट गुडनेस से भरपूर है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने घर बैठे ही मुंबई की स्ट्रीट का स्वाद ले पाएंगे।
Mumbai Style Frankie Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
मुंबई स्टाइल टिक्की फ्रेंकी की सामग्री – Ingredients for Mumbai Style Frankie |
|
1/2 कप गेहूं का आटा | 1/2 कप मैदा |
1 कप उबले आलू | 1/2 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/4 कप मटर | 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1/2 टेबल स्पून धनिया पाउडर |
1/2 टी स्पून काली मिर्च | स्वादानुसार नमक |
मुंबई स्टाइल टिक्की फ्रेंकी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले मक्खन गर्म करके उबले आलू, लहसुन, कटा हुआ प्याज, मटर और मसाला डालकर कुछ देर तक पकाएं और फिर इनकी टिक्की बना लिजिएं। |
2: अब एक अलग बाउल में थोडा़ सा गेहूं और मैदा डाल कर आटा गूथ लें। |
3: फिर आटे को बेल कर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लिजिएं। |
4: अब एक बार हो जाने पर, कुछ स्वादिष्ट हरी चटनी डालकर टिक्की डालें और फिर शिमला मिर्च और प्याज जैसी सब्जियां डालकर ऊपर से कुछ चाट मसाला, गरमा गरम सॉस और मेयो डालें। |
5: अंत में इस फ्रेंकी को लपेटें और मजा लिजिएं। |
Key Ingredients:मैदा, गेहूं का आटा, प्याज, उबले आलू, लाल मिर्च पाउडर, मटर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, काली मिर्च |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mumbai Style Frankie Recipe in Hindi with your friends.