आज हम आपको तरबूज का हलवा रेसिपी (Watermelon Halwa Recipe) बता रहे है। आप एक बार मुंह में पानी ला देने वाले इंग्रीडिएंट्स से तैयार गर्मियों की मिठाई चख लेंगे इसे बार-बार बनाकर जरूर खाऍंगे।
Watermelon Halwa Recipe
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
तरबूज का हलवा की सामग्री – Ingredients for Watermelon Halwa |
|
1/2 कप चीनी | 2 चुटकी केसर |
1 तरबूज का छिलका | 1/4 कप बेसन |
1/4 कप सूजी उपमा | 4 टी स्पून घी |
1 टी स्पून पिसी हुई हरी इलायची | 1 1/2 कप दूध या 1/2 कप खोआ |
तरबूज का हलवा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले तरबूज का छिलका अच्छी तरह साफ कर लिजिएं। फिर हरे हिस्से को गहराई से छीलकर इसे कद्दूकस कर लें या फूड प्रोसेसर में डालें। |
2: अब एक गहरे तले की कड़ाही मध्यम आंच पर रखकर उसमें घी गर्म करके उसमे सूजी और बेसन डालकर तब तक भूनें जब तक बेसन की खुशबू आने न लग जाएं। इसमें तकरीबन एक मिनट लगना चाहिए। |
3: फिर कद्दूकस किए हुए तरबूज को डालकर घी छोड़ने के तक लगभग 10 मिनट तक पका लें। |
4: फिर चीनी, दूध या खोआ डालकर तब तकपकाएं जब तक मिश्रण अच्छी तरह मिक्स न हो जाए। |
5: अब इलायची पाउडर मिला लें। |
6: लिजिएं तरबूज का हलवा तैयार है। इसे एक एक सर्विंग डिश में ट्रांसफर करके कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:केसर, चीनी, बेसन, तरबूज का छिलका, घी, सूजी उपमा, 1 1/2 कप दूध या 1/2 कप खोआ, पिसी हुई हरी इलायची |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Watermelon Halwa Recipe in Hindi with your friends.