आज हम आपको लेमनग्रास नूडल्स सूप रेसिपी (Lemongrass Noodle Soup Recipe) बता रहे है। यह एक स्वादिष्ट डिश है, इसमें लेमनग्रास के साथ लहसुन, अदरक, बीन्स और गाजर का स्वाद मिलेगा। सर्दियों के लिए यह एकदम बढ़िया सूप है।
Lemongrass Noodle Soup Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
लेमनग्रास नूडल्स सूप की सामग्री – Ingredients for Lemongrass Noodle Soup |
|
200 ग्राम लेमनग्रास | 100 ग्राम गाजर |
50 ग्राम फ्रेंच बीन्स | 5 ml (मिली.) सोया सॉस |
4 लाल मिर्च | 10 ग्राम लहसुन, कटा हुआ |
1 इंच अदरक, कटा हुआ | 10 ग्राम चावल नूडल्स |
स्वादानुसार नमक | 2 ग्राम हरी प्याज कटा हुआ |
5 ml (मिली.) तेल | 600 ml (मिली.) पानी |
लेमनग्रास नूडल्स सूप बनाने की विधि |
1: सबसे पहले लेमनग्रास में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लिजिएं और फिर इसे छान लिजिएं। |
2: अब साबुत लाल मिर्च को गरम पानी में 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। |
3: फिर लहसुन और अदरक के साथ भीगी हुई लाल मिर्च का दरदरा पेस्ट बना लिजिएं। |
4: अब एक पैन में तेल गर्म करके सब्जियां डालकर भून लें। |
5: फिर इसके बाद इसमें लाल मिर्च, लहसुन और अदरक का तैयार पेस्ट डालकर मिलाएं। |
6: अब इसमें लेमनग्रास का पानी और राइस नूडल्स डालकर 4 मिनट तक उबाल लें। |
7: फिर इस पर सोया सॉस और नमक छिड़कें, अंत में हरी प्याज से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:गाजर, लेमनग्रास, सोया सॉस, फ्रेंच बीन्स, लहसुन, लाल मिर्च, चावल नूडल्स, अदरक, हरी प्याज, नमक, पानी, तेल |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Lemongrass Noodle Soup Recipe in Hindi with your friends.