आज हम आपको खांडवी रेसिपी (Khandvi Recipe) बता रहे है। इस डिश को पतूली के नाम से भी जानते है। खांडवी महाराष्ट्र और गुजरात की लोकप्रिय स्नैक है जिसे काफी और जगहों पर भी खूब चाव से खाते है। इसे खट्टे दही और बेसन से बनाते है जिसके बाद हरी मिर्च और राई का तड़का दिया जाता है। इस हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक को आप घर पर आसानी से बनाकर अपने परिवार एन्जॉय कर सकते है।
Khandvi Snacks Recipe
पकाने का समय: 01 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 15 मिनट |
खांडवी की सामग्री |
|
60 ग्राम बेसन | 60 ग्राम खट्टा दही |
375 ml (मिली.) पानी | 1/2 टी स्पून अदरक का पेस्ट |
1/2 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून नमक | 1/8 टी स्पून हींग |
1/8 टी स्पून हल्दी | |
तड़के के लिए: |
|
2 टी स्पून तेल | 1/2 टी स्पून सरसों |
2 साबुत लाल मिर्च | 4-5 कढ़ीपत्ता |
1 टेबल स्पून हरा धनिया | 1/4 कप नारियल |
खांडवी बनाने की विधि – Khandvi Easy Recipe |
Step 1: सबसे पहले बेसन को भारी और गहरे तले वाले पैन में डालियें। |
Step 2: अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, अदरक-हरी का पेस्ट, हींग, हल्दी और नमक डालकर मिक्स कीजिएं। फिर इसमें दही डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। ध्यान रखें इसमें गुठली न बनें फिर इसके बाद पानी मिला लें। |
Step 3: अब एक पैन को तेज़ आंच पर रखकर ये पेस्ट डालकर उबाल आने दें, फिर इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह पैन में न लगें। आंच को आप अपने हिसाब से बढ़ाएं और घटाएं इसे तली में जलने से बचाएं। |
Step 4: फिर जब यह पूरी तरह पक जाएगा तो यह पैन से अलग होने लगेगा। या फिर आप एक चम्मच लेकर बैटर में डालकर देखेंगे और एकदम साफ निकलेगा। |
Step 5: अब एक रबड़ स्पैटुला की मदद से इस मिश्रण को पतली सतह पर जितना पतली लेयर में फैला सको उतना फैला लें। |
Step 6: अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करके इसमें कढ़ीपता, साबुत लाल मिर्च और सरसों डालें। अब इसे कुछ देर चलाएं और फिर इसे पहले से तैयार की गई लेयर पर डालिये। अब इसके बाद हरा धनिया और नारियल इस पर डालें, मगर लाल मिर्च को निकाल कर एक तरफ करें। |
Step 7: फिर इस पतली परत को छोटी पतली पट्टियों में काट लीजिएं। ध्यान रहे यह टूटे नहीं। |
Step 8: अब सर्विंग डिश में खांडवी को लगा लें। अंत में हरे धनिए और बचें हुए नारियल से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:खट्टा दही, बेसन, अदरक का पेस्ट, पानी, लाल मिर्च पाउडर, नारियल, हरी मिर्च का पेस्ट, हींग, नमक, तेल, हल्दी, साबुत लाल मिर्च, सरसों, हरा धनिया, कढ़ीपत्ता |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Khandvi Recipe in Hindi with your friends.