आज हम आपको करी मुर्ग टिक्का रेसिपी (Karri Murgh Tikka Recipe) बता रहे है। इसमें स्पाइसी चिकन टिक्का को आम के साथ ट्विस्ट दिया गया है। आप इस स्वादिष्ट प्लेटर को मिस नहीं करना चाहेंगे साथ ही अगर आप के घर पर कोई पार्टी है तो उस दौरान भी आप इसे घर आए मेहमानों के सामने सर्व कर सकते हैं।
Karri Murgh Tikka Indian Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
करी मुर्ग टिक्का की सामग्री |
|
180 ग्राम चिकन लेग (बोनलेस) | 100 ग्राम कच्चा आम |
10 ग्राम अदरक | 10 ग्राम लहसुन |
8 ग्राम हरी मिर्च | 5 ग्राम हल्दी पाउडर |
5 ग्राम नमक | 2 ग्राम गरम मसाला |
5 ग्राम जीरा पाउडर | 10 ग्राम नींबू |
20 ग्राम बेसन | 1 अंडा |
15 ग्राम पुदीना | 20 ग्राम हरा धनिया |
100 ग्राम दही |
करी मुर्ग टिक्का बनाने की विधि – Karri Murgh Tikka Recipe |
Step 1: सबसे पहले सारी सामग्री को मिक्स करके मैरीनेशन के लिए तैयार कर लें। अब आम को उबाल लें और फिर उसकी प्यूरी बना लें। |
Step 2: फिर चिकन को इसमें डालें और अब पूरी रात के लिए ऐसे ही रख दें। |
Step 3: अब मैरीनेट चिकन को स्कूयर में लगाएं और फिर इसे तंदूर में पकाएं। |
Step 4: अंत में गर्म-गर्म करी मुर्ग टिक्का को सर्व करें। |
Key Ingredients:कच्चा आम, चिकन लेग (बोनलेस), लहसुन, अदरक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला, नमक, जीरा पाउडर, बेसन, नींबू, पुदीना, अंडा, दही, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Karri Murgh Tikka Recipe in Hindi with your friends.