आज हम आपको टम्बलर इडली रेसिपी (Tumbler Idli Recipe) बता रहे है। एक सिम्पल इडली को स्वादिष्ट बनाने का एक काफी अच्छा तरीका है। इस इडली को चावल, उड़द दाल और मसाले के साथ तैयार किया गया है, इन्हे टम्बलर में सर्व करते है।
Tumbler Idli Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 35 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
टम्बलर इडली की सामग्री – Ingredients for Tumbler Idli |
|
120 ग्राम इडली राइस | 120 ग्राम उबले हुए चावल |
250 ग्राम सफेद उड़द दाल | 5 ग्राम मेथी |
15 ml (मिली.) जिनजेली तेल | |
तड़के के लिए: | |
5 ग्राम सरसों के दाने | 5 कालीमिर्च |
कुछ पत्ते कढ़ीपत्ता |
टम्बलर इडली बनाने की विधि |
1: सबसे पहले इडली राइस को धो लिजिएं, फिर उड़द दाल और चावल को 4 से 5 से मिनट के लिए उबाल लिजिएं। |
2: फिर 15 मिनट के बाद इसमें मेथी दाना डालकर 6 घंटे के लिए भिगोकर रख दीजियें। फिर इसे इडली बैटर के तरह ही पीस लिजिएं। |
3: अब 2 घंटे के लिए इसमें खमीर उठने के लिए छोड़ दीजियें। |
4: फिर इसमें तड़के की सामग्री डालकर इसे 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजियें। |
5: अब टम्बलर में जिनजेली तेल लगाकर इडली बैटर डालकर 10 मिनट के लिए स्टीम कर लें। |
6: लिजिएं सर्व करने के लिए आपकी टम्बलर इडली तैयार है। इसे आप पोड़ी या चटनी, सांभर के साथ सर्व कर सकते है। |
Key Ingredients:उबले हुए चावल, इडली राइस, मेथी, सफेद उड़द दाल, सरसों के दाने, जिनजेली तेल, कढ़ीपत्ता, कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tumbler Idli Recipe in Hindi with your friends.