आज हम आपको होममेड जिंजर एले रेसिपी (Homemade Ginger Ale Recipe) बता रहे है। आपको क्या जिंजर एले पसंद है? यह घर पर फटाफट बनाने की रेसिपी है। पुदीना जूस की ताजगी, अदरक और नींबू को मिलाकर बनाया गया यह ड्रिंक गर्मी के लिए काफी अच्छा है।
Homemade Ginger Ale Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
होममेड जिंजर एले की सामग्री – Ingredients for Homemade Ginger Ale |
|
30 ml (मिली.) पुदीने का जूस | 15 ml (मिली.) अदरक का जूस |
20 ml (मिली.) नींबू का जूस | 15 ml (मिली.) शुगर सिरप |
सोडा | पुदीने की टहनी |
होममेड जिंजर एले बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पुदीने का जूस बनाने के लिए पुदीने के पत्ते और बर्फ लेकर ब्लेंड कर लें। फिर इस छान लिजिएं। |
2: फिर अदरक जूस बनाने के लिए थोड़ा सा पानी और अदरक को ब्लेंड कर लिजिएं। |
3: अब एक गिलास में पुदीने, अदरक और नींबू के रस के साथ शुगर सिरप को अच्छे से मिला लिजिएं। |
4: फिर इसमें सोडा डाले। और पुदीने की टहनी से गार्निश कीजिए। |
5: अब इसे ठंडा करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:अदरक का जूस, पुदीने का जूस, शुगर सिरप, नींबू का जूस, पुदीने की टहनी, सोडा |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Homemade Ginger Ale Recipe in Hindi with your friends.