आज हम आपको कलमी कबाब रेसिपी (Kalmi Kebab Recipe) बता रहे है। कलमी कबाब को भारत में काफी चाव से खाया जाता है। इसमें ढेर सारे मसाले और हर्ब डालकर चिकन के पीस को ग्रिल या बेक किया जाता हैं। आपको कलमी कबाब काफी नॉनवेजिटेरियन रेस्टोरेंट्स के मेन्यू में आसानी से मिल जाएंगें। आप भी अगर रेस्टोरेंट स्टाइल में कलमी कबाब बनाना चाहते हैं तो आपकी मुश्किल को हम इस रेसिपी के साथ थोड़ा आसान बना देते हैं। कलमी कबाब को आप डिनर पार्टी में स्टार्टर के रूप में सर्व कर सकते हैं।
Kalmi Kebab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 2 घंटे 35 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 3 घंटे |
कलमी कबाब की सामग्री – Ingredients for Kalmi kebab |
|
450 F-220 C ओवन टेम्परेचर: | 1 किलो(8-10 पीस) चिकन |
1 टी स्पून अदरक पेस्ट | 1 टी स्पून लहसुन पेस्ट |
1 टेबल स्पून नमक | 200 ग्राम (एक छलनी में रख दें ताकि उसका पानी निकल जाए) दही |
2 लौंग पाउडर , रोस्टेड | 1/2 छोटा चम्मच (तोड़कर रोस्टेड और पाउडर) दालचीनी |
1/2 टी स्पून काला जीरा पाउडर | टी स्पून केसर |
2 टेबल स्पून नींबू का रस | 30 ग्राम मैदा |
1(हल्का फेंटा हुआ) अंडा | 1 बड़ा प्याज, कटा हुआ |
1 टेबल स्पून पुदीने के पत्ते , टुकड़ों में कटा हुआ | 1 नींबू के टुकड़े |
कलमी कबाब बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले चिकन को धोकर सूखा लिजिएं, फिर इसे 2-3 जगह से छेद कर लिजिएं और फिर गार्निश करने की सामग्री छोड़कर बाकि सारे मसाले डालकर 2 से 3 घंटे के लिए मैरीनेट करने के लिए छोड़ दीजिये। |
Step 2: आप इसे सर्व करने से पहले, ओवन में 15 से 20 मिनट के लिए बेक कर सकते हैं या फिर चिकन पीस को लाइट ब्राउन होने तक ग्रिल कर सकते हैं। |
Step 3: इसे आप अगर तंदूर में पकाएं तो यह ज्यादा अच्छा होगा। ड्रिपिंग ट्रे जरूरी है, क्योंकि यह रिसाव होने से बचाती है वरना आपका चिकन नरम हो सकता है। |
Step 4: अंत में पुदीना, प्याज के लच्छों और नींबू के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:अदरक पेस्ट, चिकन, नमक, लहसुन पेस्ट, लौंग पाउडर, दही, काला जीरा पाउडर, दालचीनी, नींबू का रस, केसर, अंडा, मैदा, नींबू के टुकड़े, पुदीने के पत्ते, प्याज |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kalmi Kebab Recipe in Hindi with your friends.