आज हम आपको गोकुल पीठे रेसिपी (Gokul Pithe Recipe) बता रहे है। गोकुल पीठे एक स्वादिष्ट पारंपरिक बंगाली मिठाई है, इसे मकर संक्रांति के मौके पर बनाया जाता है, बंगाल में मकर संक्रांति के मौके पर पौष परबन के नाम ही जाना जाता है। गोकुल पीठे स्वीट फ्राइड डम्पलिंग होते हैं जिन्हें गर्म गाढ़ी चाशनी में डालकर बनाया जाता है। गोकुल पीठे की फीलिंग नारियल और गुड़ से तैयार की जाती है। गोकुल पीठे बहुत ही साधारण सामग्री को मिलाकर बनाए जाते हैं।
Gokul Pithe Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
गोकुल पीठे की सामग्री – Ingredients for Gokul Pithe |
|
200 gms नारियल, कद्दूकस | 450 ग्राम खोया |
2 1/2 कप चीनी/खजूर का गुड़ | 150 ग्राम मैदा |
5-6 कप पानी | 40 ग्राम घी |
1/8 टी स्पून सोडियम बाइकाब्रोनेट |
गोकुल पीठे बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले 4 कप पानी में 2 कप चीनी डालकर गर्म करके चाशनी बना लें। |
Step 2: फिर इसे ठंडा करके 2 चम्मच चीनी, खोए के साथ नारियल को डालकर मीडियम आंच पर फ्राई करें। आप इसे लगातार चलाते रहें। |
Step 3: अब इस मिश्रण को रोल करके छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर हथेलियों से इसे बीच से पतला कर लिजिएं। |
Step 4: अब पानी को छोड़कर सोडियम बाईकार्ब, घी और मैदा को मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें। |
Step 5: अब घी को गर्म करके तैयार की गई छोटे केक जैसी टिक्कियों को तैयार किए गए बैटर में डालकर कोट कर लिजिएं। |
Step 6: फिर इन्हें डीप फ्राई करके चाशनी में डालकर सर्व कीजिएं। |
Key Ingredients:खोया, नारियल, मैदा, चीनी/खजूर का गुड़, घी, पानी, सोडियम बाइकाब्रोनेट |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Gokul Pithe Recipe in Hindi with your friends.