आज हम आपको चटपटा पनीर रेसिपी (Chatpata Paneer Recipe) बता रहे है। भारत में पनीर को काफी तरह से बनाया जाता है। पनीर से काफी तरह के स्नैक्स भी बनाएं जाते हैं। खट्टे स्वाद में पके पनीर को आप मसालों का तड़का देकर ऊपर क्रीम डालकर सर्व कर सकते हैं। चटपटा पनीर बहुत जल्दी बन जाती है। आप इसे नान या रोटी के साथ भी खा सकते हैं।
Chatpata Paneer Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 8 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
चटपटा पनीर की सामग्री |
|
12 टुकड़े पनीर | 6-7 टेबल स्पून घी |
3-4 लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ | 4 टेबल स्पून प्याज़ का पेस्ट, रोस्टेड |
1 कप दही | 3 टी स्पून धनिया पाउडर |
3 टी स्पून काजू पेस्ट, रोस्टेड | 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च |
स्वादानुसार नमक | 1/2 टी स्पून कसूरी मेथी |
1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून नींबू का रस |
4 टी स्पून क्रीम | 3-4 टी स्पून हरा धनिया |
चटपटा पनीर बनाने की विधि – Chatpata Paneer Veg Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके इसमें लहसुन भून लिजिएं। |
Step 2: फिर जब इनका रंग हल्का भूरा दिखने लगे, तब इसमें भुना हुआ प्याज़ का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाकर दही मिला लें। |
Step 3: अब ऊपर से काजू पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मिला लें। |
Step 4: अब इसमें पनीर के पीस डालकर कसूरी मेथी, जीरा पाउडर, नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। |
Step 5: अब अच्छी तरह मिलाकर ऊपर से क्रीम डालकर मिला लें। |
Step 6: अंत में हरा धनिया डालकर गर्मा-गर्म सर्व कीजिएं। |
Key Ingredients:लहसुन, घी, दही, प्याज़ का पेस्ट, काजू पेस्ट, धनिया पाउडर, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, क्रीम, नींबू का रस, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Chatpata Paneer Recipe in Hindi with your friends.