आज हम आपको पनीर टोस्टी विद सालसा रेसिपी (Paneer Toasty with Salsa Recipe) बता रहे है। इसमें पनीर का मिक्सचर जिसे आप ब्रेड में भरकर टोस्ट करके खट्टी सालसा चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। यह डिश खाने में काफी टेस्टी होता है , सन डे के ब्रेकफास्ट के लिए यह काफी बढ़िया आॅप्शन है। इसके अलावा आप इन्हें बनाकर बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं।
Paneer Toasty with Salsa Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
पनीर टोस्टी विद सालसा की सामग्री |
|
पनीर टोस्ट बनाने के लिएः |
|
4-5 पनीर के पीस | 2-3 टी स्पून इमली का गूदा |
1 टी स्पून मीठी मिर्च सॉस | 2 टी स्पून मिंट सॉस |
1 टी स्पून चाट मसाला | 4 पीस ब्रेड |
10-20 ग्राम मक्खन | 1 प्याज़ |
1 टमाटर | स्वादानुसार नमक |
2-3 कश्मीरी मिर्च | 2-3 लहसुन की कली |
2 टेबल स्पून रिफाइंड तेल | |
सालसा बनाने के लिएः |
|
1 टमाटर | 1 स्प्रिंग प्याज़, टुकड़ों में कटा हुआ |
¼ शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टी स्पून स्वीट कॉर्न |
1 हरी मिर्च | स्वादानुसार नमक |
1 टी स्पून इंडियन सरसों | 1 छोटा बंच हरा धनिया |
1 टी स्पून टमाटर कैचअप | 1 नींबू |
2 टेबल स्पून किशमिश |
पनीर टोस्टी विद सालसा बनाने की विधि – Paneer Toasty with Salsa Snacks Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक कटोरी में मीठी मिर्च सॉस, इमली का गूदा, चाट मसाला और मिंट सॉस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। |
Step 2: अब ब्रेड के ऊपर मक्खन लगा ले। फिर ब्रेड के बीच में टमाटर, प्याज़ डालकर नमक डालें। |
Step 3: अब तैयार किए मिश्रण में पनीर डुबाकर ब्रेड के बीच में रख दें। अब इसमें थोड़ी फ्राइड लहसुन और कश्मीरी लाल मिर्च डालें। |
Step 4: फिर ब्रेड के ऊपर हल्का रिफाइंड तेल लगा लें, जिससे ये पैन पर सेकते समय चिपके नहीं। ब्रेड को दोनों तरफ से टोस्ट कर करके फिर सर्व करें। |
सालसा बनाने के लिएः |
पहले एक कटोरे में शलाट, टमाटर, मक्का, शिमला मिर्च, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, इंडियन सरसों सॉस, नींबू, किशमिश और टमाटर कैच्चप मिलाकर सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अंत में पनीर टोस्ट के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:इमली का गूदा, पनीर के पीस, मिंट सॉस, मीठी मिर्च सॉस, ब्रेड, चाट मसाला, प्याज़, मक्खन, नमक, टमाटर, लहसुन की कली, कश्मीरी मिर्च, टमाटर, रिफाइंड तेल, शिमला मिर्च, स्प्रिंग प्याज़, हरी मिर्च, स्वीट कॉर्न, इंडियन सरसों, नमक, टमाटर कैचअप, हरा धनिया, किशमिश, नींबू |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Paneer Toasty with Salsa Recipe in Hindi with your friends.