Ragi Roti Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes

रागी रोटी रेसिपी – Ragi Roti Recipe – Indian Recipes

आज हम आपको रागी रोटी रेसिपी (Ragi Roti Recipe) बता रहे है। अब तक आपने सिर्फ बाजरे या फिर गेंहू के आटे की रोटी ही खाई होगी। मगर आज हम आपके लिए रोटी का एक और हेल्दी वर्जन बता रहे हैं जिससे स्वाद के साथ-साथ सेहत में भी फायदा होता है। रागी रोटी में काफी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। यह रोटी स्वादिष्ट होने के साथ काफी हेल्दी भी है।

Ragi Roti Recipe in Hindi

पकाने का समय: 25 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 35 मिनट

रागी रोटी की सामग्री

3 कप रागी आटा 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 गाजर, कद्दूकस 10 कढ़ीपत्ता, बारीक कटा हुआ
एक बंच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून जीरा 1 टी स्पून तिल
1 कप पानी 1/2 टी स्पून नमक

रागी रोटी बनाने की वि​धि – Ragi Roti Recipe – Healthy Recipes

Step 1: सबसे पहले पानी के अलावा सभी सामग्री को मिला लिजिएं।
Step 2: अब पानी छिड़के और आटे को मिला लें।
Step 3: फिर पानी मिलाकर आटा गूंथे ताकि उसी लोई बन सकें।
Step 4: आप ध्यान रखें की इसे आम रोटी के आटे की तरह नहीं होना चाहिए। (बॉल्स बनाने के लिए हम एक हाथ का इस्तेमाल कर सकते हैं।)
Step 5: अब एक चकोर आकार को सूती कपड़ा लिजिएं। आप चाहे तो इसके लिए नया धुला हुआ रूमाल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Step 6: अब कपड़े को भिगोने के लिए एक बाउल में पानी लिजिएं, फिर इसके बाद कपड़े को भिगोकर निचोड़ लिजिएं और फिर इसे फ्लैट प्लेटफॉर्म पर फैला लिजिएं।
Step 7: अब इसके बाद रागी के आटे की लोई इसके बीच में रखें, फिर हथेली से दबा-दबाकर गोलाकार में रोटी बना लें।
Step 8: आप चाहे तो हाथों में पानी लगा सकते हैं अगर हाथ चिपचिपे लगे तो, इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे कीजिएं।
Step 9: फिर जब आपको लगे की रोटी की मोटाई आपके हिसाब से हो गई है तब आप इसे थपथपना बंद कर दीजिएं।
Step 10: अब पैन या तवे को गैस पर रखियें।
Step 11: फिर तवा जब गर्म हो जाए तो आंच को मीडियम कर दीजिएं।
Step 12: फिर सूती कपड़े को किनारों से पकड़कर उठाएं।
Step 13: अब कपड़े को धीरे से हटा लिजिएं, ताकि रोटी आसानी से तवे पर चली जाए।
Step 14: अब आंच को बढ़ा दीजिये।
Step 15: रोटी को दूसरी तरफ से भी रोटी को सेंके।
Step 16: फिर 1 से 2 मिनट के लिए पकने दीजिएं।
Step 17: अब आपको रोटी का रंग बदला हआ नजर आने लगे तो समझिए आपकी रोटी तैयार है।
Step 18: अब रोटी को आंच से उतार लिजिएं और सर्व कीजिएं।

Key Ingredients:

प्याज, रागी आटा, कढ़ीपत्ता, गाजर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, तिल, जीरा, नमक, पानी

Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Ragi Roti Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *