आज हम आपको निहारी मटन रेसिपी (Nihari Mutton Recipe) बता रहे है। जिन लोगो को मटन पसंद है उन्हें ये रेसिपी काफी पसंद आएगी। इसमें मटन को धीमी आंच पर मसालों और क्रिस्पी ब्राउन प्याज के साथ पकाया जाता है।
Nihari Mutton Recipe
पकाने का समय: 2 घंटे |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 2 घंटे 30 मिनट |
निहारी मटन की सामग्री – Ingredients for Nihari Mutton |
|
6 मटन लेग्स | 1 कप तेल |
2 कप प्याज , कटा हुआ | 2 टेबल स्पून अदरक |
1/4 टी स्पून हल्दी | 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/4 टी स्पून दालचीनी पाउडर |
2 टी स्पून नमक | 6 लौंग |
6 बड़ी इलाइली | 8 मैरो बोन |
1/4 कप नींबू का रस | 1/2 कप हरा धनिया |
गार्निश के लिए पुदीने के पत्ते |
निहारी मटन बनाने की विधि |
सबसे पहले तेल गर्म करें करके प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। |
फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए। |
फिर इसमें नमक, दालचीनी, इलाइची और लौंग मिलाएं और फिर इसमें मैरो बोन और मटन लेग्स डालकर 6 कप पानी डालें। |
अब इसमें उबाल आने दीजिये, फिर इसे धीमी आंच पर 2 घंटे पकने दें या फिर जब तक मैरो बोन और मटन लेग्स नरम न हो जाए। |
फिर इसके बाद धनिया और नींबू का रस डालकर 5 मिनट और पकाएं। |
अंत में पुदीने के पत्ते से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:तेल, मटन लेग्स, अदरक, प्याज, धनिया पाउडर, हल्दी, दालचीनी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, लौंग, नमक, मैरो बोन, बड़ी इलाइली, हरा धनिया, नींबू का रस, पुदीने के पत्ते |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Nihari Mutton Recipe in Hindi with your friends.