भारत में नवरात्रि व्रत में कुट्टू के आटे की कई तरह की डिश खाई जाती है जिनमे से एक इससे बना स्वादिष्ट डोसा भी है। आज हम आपको कुट्टू का डोसा रेसिपी (Kuttu ka dosa Recipe) बता रहे है। इस डिश में कुट्टू के आटे में अरबी को मिलाते है और फिर इसके बीच में आलू की फीलिंग भरते है। इस नवरात्रि पर आप एक बार कुट्टू का डोसा जरूर टेस्ट करें।
Kuttu Ka Dosa Recipe
पकाने का समय: 01 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 01 घंटा 15 मिनट |
कुट्टू का डोसा बनाने की विधि |
आलू की फीलिंग बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें, फिर इसमें आलू को डालकर मैश करें, इसके बाद सभी मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं। |
Step 2: अब मिश्रण को कुछ मिनट के लिए अच्छे भूनें ताकि हल्का ब्राउन हो जाएं। |
Step 3: फिर इसको एक तरफ रख दें। |
डोसा बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में अरबी को मैश कर लें इसे सेंधा नमक और आटा डालें। |
Step 2: अब थोड़ा सा पानी डालकर कर अच्छे से मिलाएं। |
Step 3: फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हरी मिर्च और अदरक डालकर फिर मिलाएं। |
Step 4: अब इसमें पानी डालकर एक स्मूद बैटर बना लें। |
Step 5: फिर एक फ्लैट पैन लें, इस घी लगाएं, कड़छी से बैटर लेकर फैलाएं। |
Step 6: अब कुछ देर इसे पकने दें और फिर किनारों पर थोड़ा घी और डालें ताकि डोसा क्रिस्प बनें। |
Step 7: अब इसको पलट लें और दूसरी तरफ से भी सिकने दें। |
Step 8: फिर इसके बीच में फीलिंग रखें और डोसे को मोड़ दें। |
Step 9: अंत में नारियल या पुदीने की चटनी के साथ डोसे को गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:घी, आलू, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, कुट्टू का आटा, अदरक, अरबी, अजवाइन, हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Indian Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kuttu Ka Dosa Recipe in Hindi with your friends.