Kimami Sewaiyan Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

Kimami Sewaiyan Recipe in Hindi – किमामी सेवइयां रेसिपी – Sweet Recipes

आज हम आपको किमामी सेवइयां रेसिपी (Kimami Sewaiyan Recipe) बता रहे है। सेवइयां रमजान के मौके पर बनाई जाने वाली एक काफी स्वादिष्ट डिजर्ट है। किमामी सेवइयां को बादाम, लोट्स सीड्स, काजू, नारियल, दूध, किशमिश, चीनी और खोया डालकर बनाया जाता है। इसे इलाइची और नट्स से गार्निश करके सर्व कीजिए।

Kimami Sewaiyan Recipe

पकाने का समय: 40 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 50 मिनट

किमामी सेवइयां की सामग्री – Ingredients for Kimami Sewaiyan

1 कप सेवइयां 1 कप खोया
1 कप चीनी 1 कप दूध
1-1/2 पानी (जरूरत के मुताबिक) घी
1 टी स्पून इलाइची पाउडर 1 कप मखाना, टुकड़ों में कटा हुआ
1/4 कप बादाम (गार्निशिंग) 1 टेबल स्पून काजू (गार्निशिंग)
1 टेबल स्पून किशमिश (गार्निशिंग) 2 टेबल स्पून नारियल

किमामी सेवइयां बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले किमामी सेवई बनाने के लिए, एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करके इसमें सेवई को तब तक ड्राई रोस्ट कर लें जब तक यह डार्क ब्राउन न हो जाए। अब इसे एक तरफ रख दीजिये। आप स्वादिष्ट सेवई बनाने के लिए एक बात का ध्यान रखियें कि वह ज्यादा रोस्ट न हो जाए।
2: अब इसी पैन में धीमी आंच पर घी गर्म करके 5 से 6 मिनट में मखाने और नट्स को क्रंची होने तक फ्राई कर लिजिएं।
3: फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स को भी डालकर 2 मिनट के लिए भून लें। अब सबसे आखिरी में नारियल को फटाफट फ्राई कर लें, क्योंकि नारियल जल्दी जल जाता है। अब फ्राई की गई सामग्री को एक तरफ रख दीजिये।
4: अब एक गहरे पैन में खोया, चीनी, पानी और दूध डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसे गैस पर एक उबाल आने तक लगातार चलाते रहे। अब आंच को धीमा करके इस सिरप को गाढ़ा होने दीजिये और इसे लगातार चलाते रहे।
5: अब इसमें आधा कप पनी और दूध डालकर सिरप को गाढ़ा होने के लिए इसमें एक और उबाल आने दीजिये।
6: फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स, भूनी हुई सेवई, नारियल और मखाना डालकर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकाकर गैस बंद कर दीजिये।
7: अब इसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसको 10 मिनट के लिए ढक दीजिये। अंत में काजू, किशमिश और बादाम से गार्निश करके सर्व करें।

Key Ingredients:

खोया, सेवइयां, दूध, चीनी, घी, पानी, मखाना, इलाइची पाउडर, काजू (गार्निशिंग), बादाम (गार्निशिंग), नारियल, किशमिश (गार्निशिंग)

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Kimami Sewaiyan Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *