आज हम आपको एग मसाला करी रेसिपी (Egg Masala Curry Recipe) बता रहे है। अंडे प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते है और आप इससे काफी स्वादिष्ट डिश भी बना सकते हैं। एग मसाला करी को उबले हुए अंडों और मसालों से बनाया जाता है। इसकी इसकी टमाटर से बनी टैंगी ग्रेवी और मसाले इस डिश को काफी स्वादिष्ट बनाते हैं।आप घर पर इस स्वादिष्ट मसाला एग करी को आसानी से बना सकते हैं।
Egg Masala Curry Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
एग मसाला करी की सामग्री – Ingredients for Egg Masala Curry |
|
4 अंडे | 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1/2 टी स्पून नमक | 1 टी स्पून जीरा पाउडर |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | |
करी के लिए: | |
1 टी स्पून जीरा | 1 हरी मिर्च |
1 प्याज, बारीक कटा हुआ | 1 टी स्पून अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून जीरा पाउडर |
1 टी स्पून नमक | 1/2 कप तरबूज |
2 टमाटर | 1/2 कप पानी |
3 टेबल स्पून हरा धनिया | |
तड़के के लिए: | |
1/8 टी स्पून हींग | 1/4 टी स्पून मेथी के दाने |
1 कशमिरी मिर्च | 8-10 कढ़ीपत्ता |
1 टी स्पून कशमिरी लाल मिर्च पाउडर |
एग मसाला करी बनाने की विधि |
अंडे तैयार करने के लिए: |
1: सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए अंडे लिजिएं। |
2: फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें। |
3: अब इन मसालों को अच्छे से मिला लिजिएं। |
4: फिर एक पैन में तेल गर्म करके अंडों को पैन में डालकर भून लें। |
करी बनाने के लिए: |
1: पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें हरी मिर्च, कटी हुई प्याज और जीरा डालें। |
2: फिर इसे गोल्डन ब्राउन होने दीजिये और अब इसमें हल्दी पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। |
3: अब इन्हें अच्छे से मिला लिजिएं। |
4: फिर इसमें पानी डालकर आंच को धीमी कर दीजिये। |
5: फिर इसमें टमाटर डालकर इसे अच्छे से मिक्स करके पानी डालें। |
6: अब इस मिश्रण को पीस लिजिएं जिससे सारे मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं। |
7: फिर ग्रेवी में अंडे डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। |
8: फिर इसमें हरे धनिए के पत्ते डालकर अच्छे से मिला लें। आप आंच को धीमा ही रखें। |
तड़का तैयार करने के लिए: |
1: पहले एक पैन में मेथी, हींग, कशमिरी लाल मिर्च, सरसों के दाने, कशमिरी लाल मिर्च पाउडर और कढ़ीपत्ता डालकर भून लें। |
2: फिर हरे धनिए के साथ इसे भी करी में डालकर अच्छे से मिला लिजिएं। |
3: अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:अदरक-लहसुन का पेस्ट, अंडे, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, जीरा, धनिया पाउडर, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, तरबूज, नमक, पानी, टमाटर, हींग, हरा धनिया, कशमिरी मिर्च, मेथी के दाने, कशमिरी लाल मिर्च पाउडर, कढ़ीपत्ता |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg Masala Curry Recipe in Hindi with your friends.