आज हम आपको क्रिस्पी वेजिटेबल्स रेसिपी (Crispy Vegetables Recipe) बता रहे है। यह एक काफी अच्छा चाइनीज़ स्नैक रेसिपी है। क्रिस्पी वेजिटेबल्स को बनाना काफी आसान है, आपको भी शायद किसी खास रेस्टोरेंट में क्रिस्पी वेजिटेबल्स खाना पसंद हो। लेकिन अब आप भी इस स्वादिष्ट क्रिस्पी वेजिटेबल्स की डिश को आसानी से घर पर केवल 30 मिनट में बना सकते हैं।
Crispy Vegetables Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 09 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 29 मिनट |
क्रिस्पी वेजिटेबल्स की सामग्री – Ingredients for Crispy vegetables |
|
1 कप (बारीक कटी हुई) सब्जियां | 2 टेबल स्पून मैदा |
4 टेबल स्पून सूजी | स्वादानुसार नमक |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
जरूरत के मुताबिक पानी | (डीप फ्राई करने के लिए ) तेल |
क्रिस्पी वेजिटेबल्स बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले सब्जियों को धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लिजिएं। |
Step 2: अब नमक, सूजी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और इसमें पानी डालकर एक घोल बना लिजिएं। |
Step 3: अब सब्जियों पर हल्का सा मैदा छिड़कर और हिलाकर एक्ट्रा मैदा झाड़ लिजिएं। |
Step 4: अब तेल गर्म करके बैटर में सब्जियों को डालकर निकाले और गर्म तेल में डालें। |
Step 5: इसे कुछ देर फ्राई करके अब्ज़ॉर्बन्ट पेपर पर निकालकर एक तरफ रख दीजिये जिससे एक्ट्रा तेल निकल जाए। |
Step 6: इसे एक बार सर्व करने से पहले तेज आंच पर इन्हें दोबारा फ्राई कर लें और अब्ज़ॉर्बन्ट पेपर पर निकाल लिजिएं और अंत में गर्मागर्म क्रिस्पी वेजिटेबल्स को चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:मैदा, सब्जियां, नमक, सूजी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, तेल, पानी |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Crispy Vegetables Recipe in Hindi with your friends.